नई दिल्ली, जुलाई 9। दिल्ली में इस महीने का बिजली बिल लोगों को परेशान कर रहा है। ज्यादा बिजली का युज न करने के वाबजूद पिछले महीने से यह बिल अधिक है। दरअसल, राजधानी दिल्ली में बिजली के लिए पीपीएसी यानी की पॉवर परचेज एडजस्टमेंट कॉस्ट में चार प्रतिशत का इजाफा किया गया है। यही कारण है कि लोगों को बिजली बिल कुछ बढ़ के आ रहा है।
अधिक आ रहा है बिल
इस साल गर्मी ज्यादा होने के कारण बिजली की खपत बढ़ी है। लोग एसी, कूलर, और अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरणों का उपयोग अधिक कर रहें हैं। नवभारत टाइम्स के रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली के लोग पहले ही इस साल ज्यादा बिल भर रहें हैं क्योंकि एसी, फ्रिज, कूलर और पंखे के अधिक उपयोग से बिल ज्यादा आ रहा है। ऐसे में थोड़े थोड़े कर के चार्ज बढ़ाना दिल्ली वालों पर भारी पड़ रहा है।
केन्द्र सरकार ने पीपीएसी योजना शुरू किया
दिल्ली पावर सेक्टर से जुड़े लोगों ने बताया कि केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने नवंबर 2021 में गाइडलाइंस जारी कर सभी राज्यों को पीपीएसी व्यवस्था लागू करने को कहा था। उस आदेश के बाद से ही दिल्ली में इस महीने से यह व्यवस्था लागू की गई है। यह व्यस्था इसलिए लगाई गई है ताकि बिजली उत्पादन केंद्रों को समय पर पेमेंट किया जा सके। आप को बता दें कि भारत में पीपीएसी व्यवस्था 25 से अधिक राज्यों और यूनियन टेरेटरी में लागू है।
पीपीएसी क्या है
जब बिजली उत्पादन में वृद्धि होती है तो कंपनियों को परचेज पावर एडजस्टमेंट कास्ट लेने की अनुमती दी जाती है। हाल ही में कोयले की कमी के कारण बिजली उत्पादन के लिए कोयला बाहर से मगाना पड़ा है। बाहर से कोयला इम्पोर्ट करने के कारण बिजली के उत्पादन का कास्ट बढ़ा हैं। इसलिए केन्द्र सरकार ने राज्यों को पीपीएसी चार्ज लगाने को कहा था। यही कारण हैं कि दिल्ली की बिजली कंपनियों ने बिल में पीपीसीए को चार प्रतिशत बढ़ाया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications