
Ban on Electricle Vehicle : भारत में इलेक्ट्रिल व्हीकल (ईवी) मार्केट का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। भारत के अलावा और भी देश हैं, जिनमें ईवी की डिमांड काफी ग्रोथ कर रही है। पर एक ऐसा भी देश है, जो ईवी पर बैन की तैयारी कर रहा है। जी हां ये सच है। ये है यूरोप का बेहद खूबसूरत देश स्विट्जरलैंड। आखिर क्यों यहां ईवी पर बैन की तैयारी है, आगे जानिए।
ईवी पर प्रतिबंध लगाने वाला दुनिया का पहला देश
एक अजीब फैसले के तहत स्विट्जरलैंड ईवी पर प्रतिबंध लगा सकता है। ऐसा करने वाला यह दुनिया का पहला देश बन सकता है। इसके पीछे स्विट्जरलैंड का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि इस सर्दी में उसके पास पर्याप्त पावर हो। यह सुंदर पर्वतीय देश अपने पड़ोसियों, फ्रांस और जर्मनी से एनर्जी का आयात करता है। हालाँकि, इस बार रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण प्राकृतिक गैस की सप्लाई कम होने के कारण वे भी एनर्जी प्रोडक्शन में कमी कर रहे हैं।
फ्रांस भी परेशान
फ्रांस दशकों में पहली बार अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए एनर्जी का आयात कर रहा है। स्विस फेडरल इलेक्ट्रिसिटी कमीशन, एलकॉम ने इस साल जून में पहले ही कहा था कि फ्रांसीसी परमाणु ऊर्जा उत्पादन की अपेक्षित कम उपलब्धता के कारण सर्दियों के लिए बिजली की आपूर्ति अनिश्चित रहेगी। जर्मनी के साथ भी यही स्थिति है।
हो रहा कम एनर्जी प्रोडक्शन
कई अलग-अलग वैश्विक मुद्दों के कारण इस साल कम एनर्जी प्रोडक्शन हो रहा है, जिसके कारण, ये देश मुश्किल से अपना एनर्जी के मामले में बचाव कर पाएंगे। इसलिए, स्विट्जरलैंड को ऊर्जा निर्यात करने का सवाल ही नहीं उठता, क्योंकि वे अपनी ही जरूरतों को पूरा करने के लिए जुगत लगा रहा है।
ये है प्लानिंग
नतीजे में एनकॉम ने एनर्जी के उपयोग को कम करने के लिए एक 4 फेज वाला प्लान तैयार किया है ताकि सर्दियों के मौसम के लिए पर्याप्त एनर्जी बनाए रखी जा सके। ये जगजाहिर सी बात है कि यूरोप में सर्दियाँ काफी कठोर हो सकती हैं। ऐसे में यहां के देशों में बिजली कटौती को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। एलकॉम के इसीलिए के 4 उपाय कर रहा है, जिनके अनुसार, देश शहरों में बिजली के उपयोग को कम करने के लिए ईवी चार्जिंग पर प्रतिबंध लगा सकता है।
केवल इसलिए मिलेगी इजाजत
केवल "बिल्कुल आवश्यक यात्राओं" के लिए ईवी को चार्ज करने की अनुमति दी जाएगी। यह काफी इनोवेटिव लेकिन एक्सट्रीम उपाय माना जा रहा है जो इस बात को दर्शाता करता है कि यह मुद्दा कितना गंभीर है। उम्मीद की जा रहा है कि युद्ध के कारण प्राकृतिक गैस की सप्लाई बाधित होने के कारण यह केवल इस साल का मुद्दा हो सकता है। फिर भी, यह दर्शाता है कि वैश्विक व्यापार कितना महत्वपूर्ण है और दुनिया के एक हिस्से में भू-राजनीतिक मामला दुनिया के विभिन्न हिस्सों के अन्य देशों को कैसे प्रभावित कर सकता है।
दुनिया कर रही ईवी पर स्विच
यह भी देखने वाली बात है दुनिया जीवाश्म ईंधन (फोसिल फ्यूल) पर निर्भरता कम करने के लिए ईवी पर स्विच कर रही है और ईवी मालिक ही हैं जो इस संकट का खामियाजा भुगत सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications