नई दिल्ली, फरवरी 16। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। लोग ई-स्कूटर और ई-कार के बाद अब ई-बाइक भी खूब पसंद कर रहे हैं। ई वाहनों के कई फायदे हैं। इनमें पेट्रोल-डीजल का काफी खर्च बचता है। साथ ही सरकारी पॉलिसी के तहत सब्सिडी भी मिल सकती है। मगर सवाल यह रहता है कि कौन सा ई वाहन खरीदें। यदि आप कोई ई-स्कूटर खरीदना चाहते हैं तो यह खबर आपके काफी काम आएगी। हम यहां आपको उन ई-स्कूटरों की जानकारी देंगे, जो इस समय सबसे अधिक बिक रहे हैं।
टीवीएस आईक्यूब
2021 में टीवीएस आईक्यूब की 5,976 इकाइयों की वार्षिक बिक्री दर्ज की गयी। यह बजाज के ई-चेतक की 5,071 इकाइयों की बिक्री से काफी अधिक रही। 2022 में भी यह प्रतियोगिता जारी है और आईक्यूब ने जनवरी में 1,529 इकाइयों की बिक्री दर्ज की है। यह पिछले 12 महीनों में आईक्यूब की अब तक की सबसे अधिक मासिक बिक्री है। यह लगातार दूसरा महीना भी है, जिसमें आईक्यूब की बिक्री चार अंकों में रही।
बजाज ई-चेतक
आईक्यूब की तुलना में जनवरी 2022 में चेतक की बिक्री 1,268 इकाई रही। यह पिछले 12 महीनों में स्कूटर की सबसे अधिक मासिक बिक्री है। बढ़ती बिक्री इस बात का संकेत है कि पेट्रोल से इलेक्ट्रिक में स्विच करने के लिए अब उपयोगकर्ताओं की बढ़ती संख्या में और भी इजाफा हो रहा है। इससे यह भी पता चलता है कि सप्लाई साइड की स्थिति में कुछ महीने पहले की तुलना में सुधार हुआ है।
एथर रही पहले नंबर पर
टीवीएस आईक्यूब और बजाज ई-चेतक को पछाड़ कर एथर पहले नंबर पर रही। इसकी जनवरी में 2825 यूनिट्स बिकीं। तीनों, एथर, चेतक और आईक्यूब ने साल-दर-साल और मासिक आधार पर वृद्धि के मामले में काफी सुधार किया है। एथर की जनवरी में सालाना वृद्धि 366% रही है और 2,825 इकाइयों की बिक्री के साथ जनवरी 2022 के बिक्री चार्ट में सबसे आगे है। पिछले साल जनवरी में बेची गई 30 इकाइयों की तुलना में चेतक की सालाना वृद्धि 4127% है।
आईक्यूब ने 625% की बढ़ोतरी हासिल की
पिछले साल इसी अवधि में बेची गई 211 इकाइयों की तुलना में आईक्यूब ने 625% की बढ़ोतरी हासिल की है। कुल मिलाकर एथर, चेतक और आईक्यूब की साल-दर-साल वृद्धि 563% है। यह न केवल बजाज, एथर और टीवीएस के लिए बल्कि पूरे इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर उद्योग के लिए भी काफी उत्साहजनक है। दिसंबर 2021 में बेची गई 728 इकाइयों की तुलना में चेतक की मासिक बिक्री वृद्धि 74.18% है। दिसंबर 2021 में बेची गई 1,212 इकाइयों की तुलना में जनवरी में आईक्यूब की मासिक वृद्धि 26.16% रही है। इन स्कूटरों की संयुक्त मासिक वृद्धि दर 44.18% रही है। पिछले 12 महीनों में औसत मासिक बिक्री चेतक के लिए 526 इकाइयों और आईक्यूब के लिए 608 इकाइयों रही।
एक जैसा परफॉर्मेंस
चेतक और आईक्यूब दोनों अपने प्रदर्शन के मामले में काफी समान हैं। उदाहरण के लिए, चेतक के लिए रेंज 90 किमी और आईक्यूब के लिए 75 किमी है। चेतक की टॉप स्पीड लगभग 80 किमी प्रति घंटे और आईक्यूब के लिए 78 किमी प्रति घंटे है। दोनों स्कूटरों में नॉन-रिमूवेबल बैटरी हैं। चार्जिंग टाइम में भी ज्यादा अंतर नहीं है। दोनों स्कूटर 50,000 किमी या 3 साल (जो भी पहले हो) की बैटरी वारंटी के साथ आती हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications