नई दिल्ली, सितंबर 27। इस समय भारतीय दोपहिया मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की मांग काफी अधिक है। यदि आप फेस्टिव सीजन में कोई इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं तो बाजार की दिग्गज कंपनी हीरो इलेक्ट्रिक के स्कूटर बेस्ट रहेंगे। ये देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता कंपनी है। यहां हम आपको इसकी पूरी प्राइस लिस्ट की जानकारी देंगे।
60,000 रुपये से 80,000 रुपये तक कीमत
हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमत 60,000 रुपये से शुरू होकर लगभग 80,000 रुपये तक जाती है। हीरो के पास मीडियम रेंज की कीमत वाले भी इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं। आपको इनमें शानदार लुक के साथ-साथ बहुत अच्छे फीचर्स भी मिलेंगे। ये स्कूटर बैटरी रेंज के लिहाज से भी बहुत बढ़िया हैं। इसके स्कूटरों में ऑप्टिमा, फोटोन, एडी, एनवाईएक्स और फ्लैश शामिल हैं।
हीरो इलेक्ट्रिक ऑप्टिमा
ऑप्टिमा हीरो इलेक्ट्रिक के सबसे ज्यादा बिकने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटरों में से एक है। इसकी शुरुआती कीमत 62,190 रुपये है। जबकि आपको इसका टॉप मॉडल 77,490 रुपये में मिलेगा। हीरो ऑप्टिमा एक बार चार्ज करने पर 140 किमी तक चल सकता है। इसकी टॉप-स्पीड 45 किमी प्रति घंटे की है।
हीरो इलेक्ट्रिक फोटोन
हीरो इलेक्ट्रिक फोटोन स्कूटर की शुरुआती कीमत 80,790 रुपये रखी गयी है। आप इस स्कूटर को एक बार चार्ज करने पर 108 किमी तक चला सकेंगे। इसकी अधिकतम स्पीड यानी टॉप स्पीड 45 किमी प्रति घंटे की है।
हीरो इलेक्ट्रिक एनवाईएक्स
बात करें हीरो इलेक्ट्रिक एनवाईएक्स की तो इसकी शुरुआती कीमत 77,540 रुपये है। इस स्कूटर को सिंगल चार्ज पर 165 किमी तक चलाया जा सकता है। इसकी टॉप स्पीड 42 किमी प्रति घंटे की है।
सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर
हीरो इलेक्ट्रिक के पास कुछ कम कीमत वाले स्कूटर भी हैं। आप हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटर के पास मौजूद सस्ते ऑप्शन का भी ले सकते हैं। इनमें हीरो इलेक्ट्रिक फ़्लैश एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
हीरो फ्लैश
हीरो फ्लैश इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कीमत 59,640 रुपये है। आप इसे एक बार चार्ज करने पर 85 किमी तक चला सकते हैं। इसकी टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटे की है।
हीरो इलेक्ट्रिक एडी
ये भी अच्छा विकल्प हो सकता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर शुरुआती कीमत 72,000 रुपये है। इसकी बैटरी रेंज 85 किमी की है। यानी इसकी बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर 85 किमी तक सफर का आनंद देती है। इसकी स्कूटर की टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटे की है।
हीरो इलेक्ट्रिक आट्रिया
अंत में नंबर आता है हीरो इलेक्ट्रिक आट्रिया का। इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 71,690 रुपये है। ये स्कूटर आप सिंगल चार्ज पर 85 किमी तक चला सकते हैं। इस स्कटूर की टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटे की है। हीरो इलेक्ट्रिक राजस्थान में इलेक्ट्रिक स्कूटर मैन्युफैक्चरिंग प्लान्ट लगाएगी। इसके लिए इसने राजस्थान सरकार के साथ समझौता किया है। कंपनी ने कहा कि इस प्लान्ट की सालाना उत्पादन क्षमता 20 लाख यूनिट होगी और उत्पादन 2023 के अंत तक शुरू हो जाएगा। राजस्थान के सलारपुर औद्योगिक क्षेत्र में हीरो इलेक्ट्रिक के आगामी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण संयंत्र का अनुमानित निवेश 1,200 करोड़ रुपये से अधिक होगा और यह 170 एकड़ में फैला होगा। यह संयंत्र सभी मौजूदा और आने वाले हीरो इलेक्ट्रिक मॉडलों के निर्माण को संभालेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
