SWYTCHD Electric Scooter : देश में अब इलेक्ट्रिक व्हीकल काफी पसंद की जा रही हैं। इनमें इलेक्ट्रिक स्कूटरों का भी काफी क्रेज है। लोग महंगे ईंधन से बचने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का रुख कर रहे हैं। पर एक समस्या है और वो ये कि लोग महंगा होने के कारण इलेक्ट्रिक व्हीकल नहीं खरीदते हैं। जबकि ऐसे लोग बहुत हैं, जो नये इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना पसंद करते हैं। इस समय भारत में जो इलेक्ट्रिक स्कूटर बिक रहे हैं, उनमें अधिकतर 1 लाख रु तक के हैं। मगर एक बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप है, एसडब्लूवाईटीसीएचडी (SWYTCHD), जो कि लोगों को बिना खरीदने ही इलेक्ट्रिक व्हीकल दे रहा है। ये आपको मासिक सब्सक्रिप्शन मॉडल पर ई-व्हीकल दे सकता है।

और भी मिलेंगी सुविधाएं
एसडब्लूवाईटीसीएचडी आपको ई-व्हीकल के साथ साथ इंश्योरेंस, चार्जिंग, डिफेंस, सर्विस मेंटेनेंस और ब्रेकडाउन जैसे सपोर्ट भी उपलब्ध कराएगा। बड़े पैमाने पर इन वाहनों को अपनाने में कई बड़ी बाधाएं मानी जाती हैं। इनमें रेंज को लेकर चिंता भी है। चिंता यह कि वाहन की डेस्टिशन या चार्जिंग प्वाइंट तक पहुंचने से कहीं चार्जिंग खत्म न हो जाए। वहीं इसकी कीमत भी एक बाधा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में एक इलेक्ट्रिक कार की कीमत आईसीई वेरिएंट से 2 गुना गुना ज्यादा है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की कीमत आईसीई वैरिएंट की कीमत से 15% ज्यादा है।
बिना खरीदे करो इस्तेमाल
समीर आरिफ ने दिसंबर 2021 में बेंगलुरु में एसडब्लूवाईटीसीएचडी नयास्टार्टअप शुरू किया था। कंपनी के संस्थापक का कहना है कि सब्सक्रिप्शन मॉडल ईवी को आसानी से अपना बनाने में मदद करता है। खरीदने के उलट जिसमें बहुत समय और पैसे की आवश्यकता होती है, SWYTCHD न्यूनतम कागजी कार्रवाई के साथ एक आसान तरीका है।

कितनी है सब्सक्रिप्शन राशि
बता दें कि इस समय दोपहिया वाहनों के लिए सब्सक्रिप्शन राशि 5,000 रुपये और चार पहिया वाहनों के लिए 30,000 रुपये प्रति माह से शुरू होती है। यह सेवा फिलहाल केवल बेंगलुरु में उपलब्ध है। SWYTCHD ने अपने इन्फिनिटी स्कूटर के लिए आधिकारिक लीजिंग और सब्सक्रिप्शन पार्टनर के रूप में बाउंस के साथ साझेदारी की है। इसके अलावा, कंपनी एथर, रिवोल्ट मोटर्स, हीरो और ओला के दोपहिया वाहन और टाटा टिगोर एक्सजेड+, टाटा नेक्सॉन ईवी एक्सजेड+ लक्स, हुंडई कोना प्रीमियम और एमजी जेडएस ईवी एक्सक्लूसिव जैसी कारें भी पेश करती है।
ग्राहकों की जरूरतों को समझती है कंपनी
कंपनी संभावित ग्राहकों से बात करके और उनकी जरूरतों को समझकर रेंज की चिंता को निपटने की कोशिश करती है। कंपनी ग्राहक के साथ सीधे यह पता लगाने में बहुत समय बिताती है कि वे एक दिन में कितना ड्राइव करते हैं, घर पर उनकी चार्जिंग की स्थिति क्या है, और फिर उन्हें सही ईवी चुनने की सलाह देते हैं।

अगर चार्जिंग खत्म हो गयी तो
यदि सड़क पर वाहन की चार्जिंग खत्म हो जाती है, तो कंपनी एथर, काज़म, बोल्ट, बेसकॉम और टाटा पावर सहित कई सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशनों तक एक्सेस सुविधा प्रदान करती है। ग्राहकों को सार्वजनिक चार्जिंग पॉइंट खोजने में परेशानी होने की स्थिति में इसमें 24/7 हेल्पलाइन भी है। स्टार्टअप शुरू करने से पहले, समीर जगुआर लैंड रोवर में एक दशक तक यूके में कई भूमिकाओं में काम करते रहे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
