नयी दिल्ली। ईंधन की कीमतें नई ऊंचाई पर पहुंचने गई है। ऐसे में ग्रीव्स कॉटन द्वारा प्रमोटेड एम्पीयर व्हीकल्स ने 73,990 रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत वाली एक इलेक्ट्रिक स्कूटर मैग्नस प्रो लॉन्च की है। खास बात ये है कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर से आपके सफर की लागत बेहद कम आएगी। इस स्कूटर में प्रति किलोमीटर की लागत सिर्फ 15 पैसे आएगी। यह स्कूटर बेंगलुरु से शुरू होकर 200 शहरों और कस्बों में एम्पीयर के 200 शोरूमों में उपलब्ध होगा। पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसे में इलेक्ट्रिक स्कूटर से सफर वाकई आपकी जेब पर कम बोझ डालेगा। आइए जानते हैं इस शानदार स्कूटर के बाकी फीचर्स।
चार्जिंग में लगते हैं 5 घंटे
एम्पीयर का दावा है कि मैग्नस प्रो को फुल चार्ज होने के लिए पांच घंटे लगते हैं और ये इसमें 1.8 यूनिट खपत करता है। ये दमदार स्कूटर इको मोड में अधिकतम 100 किलोमीटर और क्रूज़ मोड में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम स्पीड से चल सकता है। एम्पीयर ने ये भी दावा किया है कि कंपनी ने वाहन की ओवरऑल क्षमता को बढ़ा कर ग्राहकों के लिए लागत कम करने पर काम किया है। एम्पीयर के मुताबिक मैग्नस प्रो से सफर की लागत सिर्फ 15 पैसे प्रति किमी होगी। यानी आप 1 रुपये में 6 किमी से भी अधिक सफर कर सकते हैं। इस लिहाज से इसकी सालाना लागत 2700 रु होगी, जो पेट्रोल-संचालित स्कूटर की 27700 रुपये के मुकाबले बेहद कम है। कंपनी मैग्नस प्रो पर तीन साल की स्टैंडर्ड वारंटी भी दे रही है।
क्या हैं मैग्नस प्रो के फीचर्स
मैग्नस प्रो के लिए एम्पीयर द्वारा की गई इंटरनल टेस्टिंग के अनुसार ये 10 सेकंड से कम समय में 0-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। इसमें 450 मिमी का लेगरूम है, जिसके लिए एम्पीयर का दावा है कि यह पारंपरिक पेट्रोल से चलने वाले स्कूटर से बड़ा है। मैग्नस प्रो पर पेश किए गए डिजिटल डैशबोर्ड, स्टेप-टाइप सीट, बूट स्पेस में एलईडी लाइट, यूएसबी चार्जर, की-लेस एंट्री, एंटी-थेफ्ट अलार्म, कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम और 150 एमएम का ग्राउंड क्लीयरेंस कुछ अन्य खास फीचर्स हैं। एम्पीयर ने एक लिम्प-टू-होम फीचर पेश किया है जो राइडर को उस समय 10 किमी सफर करने की सहूलियत देगा जब स्कूटर की बैटरी 10 फीसदी रह जाए।
फास्ट चार्जिंग के साथ डिटेचेबल बैटरी ऑप्शन
फास्ट चार्ज ऑप्शन के अलावा मैग्नस प्रो के साथ एक डिटेचेबल बैटरी ऑप्शन भी दिया गया है, जिससे आपको बैटरी को हटा कर उसे अलग से चार्ज करने की सुविधा मिलेगी। यह उन लोगो के लिए फायदेमंद होगा जिनके पास स्कूटर पार्किंग के साथ चार्जिंग पॉइंट नहीं होता। बता दें कि एम्पीयर को मैग्नस प्रो को डेवलप करने में दो साल का समय लगा है। ये इस सेगमेंट में इसका सबसे महंगा स्कूटर है। वैसे एम्पीयर की स्कूटरों की कीमत 34,000 से शुरू होती है। ग्रीव्स कॉटन द्वारा एम्पीयर को टेक ओवर करने के बाद ये इसका पहला बड़ा प्रोडक्ट लॉन्च है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
