नई दिल्ली, मई 9। जैसा कि पेट्रोल के दाम काफी बढ़ गए हैं तो बाइक चलाने वालों के लिए भी काफी समस्या हो गयी है। उनकी जेब पर खर्च पहले की तुलना में काफी बढ़ गया है। महंगे पेट्रोल से बचने का एक तरीका है कि आप इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीद लें। हालांकि इलेक्ट्रिक स्कूटर भी काफी महंगे हो सकते हैं। पर यदि आप किसी सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं तो यह खबर आपके काफी काम की हो सकती है। यदि आप सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं तो इस खबर में हम भारत में उपलब्ध बढ़िया 5 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटरों की जानकारी देंगे, जिनकी कीमत 40000 रु के आस पास है।
हीरो फ्लैश एलए इलेक्ट्रिक
हीरो इलेक्ट्रिक फ्लैश एलए इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत भारत में 37,078 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती हैं। हीरो फ्लैश एलए इलेक्ट्रिक स्कूटर कुल 1 वेरिएंट्स और 2 कलरों में उपलब्ध है। हीरो इलेक्ट्रिक फ्लैश एलए स्कूटर डिजिटल स्पीडोमीटर, टेलीस्कोपिक सस्पेंशन, मैग अलॉय व्हील्स, एलईडी हेडलैंप, कंफर्टेबल सीटिंग और क्रैश गार्ड जैसी बेहतरीन सुविधाओं से लैस एक दमदार स्कूटर है। इस स्कूटर की ऑन-रोड कीमत आपको 40,240 रु पड़ेगी।
एम्पीयर वी48 इलेक्ट्रिक
एम्पीयर वी48 इलेक्ट्रिक स्कूटर को न केवल स्टाइल के लिए डिजाइन किया गया, बल्कि खराब सड़कों पर आराम से राइड करने के लिए भी तैयार किया गया। ये आपको खराब रास्तों पर बढ़िया राइड, स्पीड ब्रेकर से पहले इंस्टैंट ब्रेक और ट्रैफ़िक सिग्नल के दौरान इंस्टैंट स्टार्ट देता है। बोईसर में एम्पीयर वी48 इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 28,900 रु है। एम्पीयर वी48 इलेक्ट्रिक स्कूटर केवल 2 वेरिएंट (एम्पीयर वी48 एसटीडी और एम्पीयर वी48 ली) में उपलब्ध है। इस स्कूटर की ऑन-रोड कीमत लगभग 40,000 रु है। ये सिंगल चार्ज में 45 किमी तक चल सकती है।
हीरो इलेक्ट्रिक ऑप्टिमा एलए स्कूटर
भारत में हीरो ऑप्टिमा एलए इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 41770 रुपये से शुरू होती है। हीरो इलेक्ट्रिक ऑप्टिमा एलए स्कूटर कुल 1 वेरिएंट्स और 3 रंगों में उपलब्ध है। इस स्कूटर की ऑन-रोड कीमत आपको करीब 44,900 रु पड़ेगी।
बाउंस इनफिनिटी ई1
बाउंस इनफिनिटी ई1 की कीमत 45,099 रुपये (एक्स-शोरूम) है। रेंज पर नजर डालें तो यह स्कूटर एक बार में फुल चार्ज होकर 83 किमी तक चल सकता है। इसे फुल चार्ज होने में 4 घंटे का समय लग सकता है। इसकी टॉप स्पीड 65 किमी की है।
एम्पीयर रियो
एम्पीयर रियो की कीमत लगभग 40,699 रुपये (एक्स शोरूम) है। बात करें रेंज की तो यह स्कूटर एक बार में फुल चार्ज होकर 45-55 किमी तक चल सकता है। इसे फुल चार्ज होने में 5-6 घंटे का समय लगता है। ऐसा ही एक और स्कूटर है इवोलेट पोलो, जिसकी कीमत करीब 44,499 रुपये (एक्स शोरूम) है। यह स्कूटर एक बार में फुल चार्ज होकर 60 किमी तक चल सकता है। इसे फुल चार्ज होने में 5-6 घंटे का समय लगता है। ये स्कूटर सेल्फ स्मार्ट के साथ आता है। ओकीनावा प्रेज प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देता है। ये स्कूटर कई मॉडलों में है। इसकी ऑन-रोड कीमत 71,000 रु है। ये थोड़ा महंगा पर दमदार स्कूटर है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications