नई दिल्ली, नवंबर 14। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर स्टार्टअप्स ने भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को लोगों के बीच बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब ऐसे स्टार्टअप की लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। कोयंबटूर स्थित इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता बूम मोटर्स ने भारत में क्रमशः 89,999 रुपये और 124,999 रुपये में कॉर्बेट 14 और कॉर्बेट 14-ईएक्स ई-स्कूटर लॉन्च किए हैं। इन्हें आप सिर्फ 499 रु में बुक कर सकते हैं।
सबसे टिकाऊ स्कूटर
भारत का सबसे टिकाऊ स्कूटर होने का दावा करने वाला बूम कॉर्बेट ईवी देश में बुकिंग के लिए उपलब्ध हो गया है। तो यदि आप भारत के नये ईवी निर्माता की इस स्कूटर के लिए बुकिंग करना चाहते हैं और इसे घर लाना चाहते हैं, तो आपके पास मौका है बुकिंग करने का। आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्कूटर के लिए बुकिंग कर सकते हैं।
499 रु में करें बुक
नई बूम मोटर्स की कॉर्बेट इलेक्ट्रिक बाइक के लिए बुकिंग केवल 499 रुपये की न्यूनतम टोकन राशि के साथ शुरू हो चुकी है। शुरुआत में, कंपनी की तरफ से 3,000 रुपये की इंट्रोडक्ट्री छूट भी दे रही है। इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी जनवरी 2022 से शुरू होगी। बूम मोटर्स के सीईओ अनिरुद्ध रवि नारायणन ने कहा है कि ईवी में ट्रांजिशन को बढ़ावा देने के लिए, बूम मोटर्स का मानना है कि वाहनों को ऑफर वैल्यू, कंवीनिएंस और पीस-टू-माइंड ऑफर करनी चाहिए, तभी बड़ी संख्या में लोग ईवी की तरफ स्विच करेंगे।
ईएमआई पर खरीदें
बूम मोटर्स पहली ईवी कंपनी है जो ग्राहकों को वाहन 5 साल की ईएमआई पर खरीदने की पेशकश कर रही है। ईएमआई 1,699 रुपये प्रति माह से शुरू होंगी, जो कि कई लोगों द्वारा पेट्रोल पर किए जाने वाले खर्च करने से भी कम है। सुविधा के लिए, कंपनी पोर्टेबल चार्जर के साथ स्वैपेबल बैटरी की पेशकश कर रही है जिससे बाइक को कहीं भी चार्ज किया जा सकेगा। आज कई लोगों को अपार्टमेंट, ऑफिस और मॉल में चार्ज करने में परेशानी होती है। इससे ये परेशानी दूर हो जाएगी।
दमदार है बैटरी
बूम कॉर्बेट 14 में 3 किलोवाट की मोटर मिलती है जबकि कॉर्बेट 14-एक्स में ऐसी मोटर लगी होती है जो 4 किलोवाट का अधिकतम पावर आउटपुट देती है। नए बूम ई-स्कूटर के दो वेरिएंट क्रमशः 2.3 किलोवाट और 4.6 किलोवाट की स्वैपेबल बैटरी के साथ आते हैं। नए इलेक्ट्रिक स्कूटर का 14-एक्स वेरिएंट 75 किमी/घंटा की टॉप स्पीड दे सकता है, जबकि बेस वेरिएंट 65 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है।
एक चार्ज में 200 किमी का सफर
ये ई स्कूटर एक दमदार रेंज पेश करता है। 14-ईएक्स वेरिएंट एक चार्ज में 200 किमी तक चल सकता है, जबकि 14 वेरिएंट एक चार्ज पर 100 किमी सफर करा सकता है। कॉर्बेट को एक स्टैंडर्ड चार्जर के माध्यम से 4 घंटे और फास्ट चार्जर के साथ 2.5 घंटे में चार्ज किया जा सकता है। कंपनी ने यह भी कहा है कि ये ई-स्कूटर सात साल की वारंटी के साथ उपलब्ध होंगे। जबकि आईओटी (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) इनेबल्ड स्मार्ट बैटरी को पांच साल की वारंटी के तहत कवर किया जाएगा। स्कूटर की बैटरी लाइफ के आखिर में बूम मोटर्स द्वारा बैटरियों को रीपर्चेज किया जाएगा और दूसरे कामों में इस्तेमाल के लिए तैनात किया जाएगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
