नई दिल्ली, मार्च 12। अब समय आ गया इलेक्ट्रिक बाइक का। लोग पेट्रोल के बजाय इलेक्ट्रिक बाइक को खूब पसंद कर रहे हैं। जिन इलेक्ट्रिक बाइकों का क्रेज बढ़ा है उनमें जॉय मॉन्स्टर भी शामिल है। जॉय मॉन्सटर एक इलेक्ट्रिक मंकी बाइक है जो गुजरात स्थित दोपहिया निर्माता जॉय ई-बाइक द्वारा पेश की गई है। यह एक इलेक्ट्रिक हब मोटर और लिथियम-आयन बैटरी द्वारा संचालित है जो रोजमर्रा के उपयोग के लिए अच्छी रेंज प्रदान करती है। इसकी कीमत की बात करें तो मोन्स्टर ई-बाइक आपको पूरे भारत में 98,999 रुपये की कीमत पर मिल जाएगी। बड़ी बात यह है कि ये बाइक 500 किमी तक का सफर केवल 115 रु में करा सकती है।
कौन सी है बाइक
जिस बाइक की हम बात कर रहे हैं वो जॉय ई-बाइक मॉन्सटर। जॉय ई-बाइक मॉन्सटर एक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है। जॉय ई-बाइक मॉन्सटर सिर्फ 23 पैसे में आपको 1 किलोमीटर का सफर करा सकती है। किसी भी पेट्रोल मोटरसाइकिल के मुकाबले यह एक किमी सफर की लागत बेहद कम है। कंपनी ने दावा किया है कि जॉय ई-बाइक मॉन्सटर से 1 किलोमीटर के सफर में केवल 23 पैसे का खर्च आएगा।
115 रु में 500 किमी
कंपनी ने जो दावा किया है उसके मुताबिक ये बाइक 115 रुपये में कुल 500 किमी तक चल सकती है। यानी आपको बेहद कम पैसों में लंबा सफर करने की सुविधा मिलेगी। ये बाइक सिंगल चार्ज में 95 किमी की रेंज देती है। इसका मतलब है कि आप एक बार चार्ज करने पर इस बाइक से 95 किमी का सफर कर सकते हैं। आगे जानिए बाइक के बाकी कंपोनेंट।
दमदार है बैटरी
जॉय ई-बाइक मॉन्सटर बाइक में 72 वी, 39 एएच की लिथियम आयन बैटरी दी गयी है। ये बाइक 1500 वाट के डीसी ब्रशलेस हब मोटर से लैस है। जॉय ई-बाइक मॉन्सटर को आराम से 5-5.5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। बैटरी को फुल चार्ज करने में आपकी 3.3 यूनिट बिजली खर्ज होगी। 60 किमी की टॉप स्पीड वाली इस ई-बाइक की कीमत 98,666 रुपये (एक्स-शोरूम) है।
इलेक्ट्रिक स्कूटर
यदि आप कोई ई-स्कूटर खरीदना चाहते हैं तो तो हम यहां आपको उन ई-स्कूटरों की जानकारी देंगे, जो इस समय सबसे अधिक बिक रहे हैं। 2021 में टीवीएस आईक्यूब की 5,976 इकाइयों की वार्षिक बिक्री दर्ज की गयी। यह बजाज के ई-चेतक की 5,071 इकाइयों की बिक्री से काफी अधिक रही। 2022 में भी यह प्रतियोगिता जारी है और आईक्यूब ने जनवरी में 1,529 इकाइयों की बिक्री दर्ज की है। यह पिछले 12 महीनों में आईक्यूब की अब तक की सबसे अधिक मासिक बिक्री है।
ये हैं बाकी स्कूटर
आईक्यूब की तुलना में जनवरी 2022 में चेतक की बिक्री 1,268 इकाई रही। यह पिछले 12 महीनों में स्कूटर की सबसे अधिक मासिक बिक्री है। टीवीएस आईक्यूब और बजाज ई-चेतक को पछाड़ कर एथर पहले नंबर पर रही। इसकी जनवरी में 2825 यूनिट्स बिकीं। तीनों, एथर, चेतक और आईक्यूब ने साल-दर-साल और मासिक आधार पर वृद्धि के मामले में काफी सुधार किया है। एथर की जनवरी में सालाना वृद्धि 366% रही है और 2,825 इकाइयों की बिक्री के साथ जनवरी 2022 के बिक्री चार्ट में सबसे आगे है। पिछले साल जनवरी में बेची गई 30 इकाइयों की तुलना में चेतक की सालाना वृद्धि 4127% है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications