नई दिल्ली, मार्च 22। इस समय में शेयर बाजार में अस्थिरता चल रही है। इसमें अच्छे वैल्युएशन वाले शेयरों को नुकसान हो रहा है। ऐसे में एक बेहद कम वैल्यू वाले स्टॉक को ढूंढना कठिन हो सकता है। हालांकि एक पेनी स्टॉक ऐसा है, जिसके प्रमोटर उसके लिए मौजूदा बाजार भाव से 9.47 लाख फीसदी प्रीमियम देकर कंपनी को डीलिस्ट करने के इच्छुक हैं। बता दें कि अधिग्रहणकर्ता संस्थाओं के माध्यम से माइक्रोकैप कंपनी एल्सिड इन्वेस्टमेंट के प्रमोटरों ने घोषणा की है कि मौजूदा बाजार मूल्य 17 रुपये की तुलना में 9,47,100 प्रतिशत प्रीमियम पर डीलिस्टिंग ऑफर का फ्लोर प्राइस 1,61,023 रुपये प्रति इक्विटी शेयर है।
कितनी है मार्केट कैपिटल
पहली नजर में ये स्टॉक, जिसकी मार्केट कैप सिर्फ 34 लाख रुपये है, न्यूनतम संभव ट्रेडिंग वॉल्यूम के साथ एक बेकार स्टॉक प्रतीत होता है। दिलचस्प बात यह है कि इस शेयर के हजारों खरीदार हैं लेकिन कोई विक्रेता नहीं है। इसने पिछले एक साल में 10 से भी कम बार ट्रांजेक्शन दर्ज की है। इसमें आखिरी कारोबार 14 सितंबर, 2021 को हुआ था, जब केवल एक शेयर का आदान-प्रदान हुआ था।
क्यों है इतनी वैल्यू
एशियन पेंट्स में इसकी हिस्सेदारी है जो एल्सिड इन्वेस्टमेंट्स को एक अजीबोगरीब कंपनी बनाती है। 31 दिसंबर, 2021 तक, माइक्रोकैप के पास एशियन पेंट्स के लगभग 2,83,13,860 शेयर या 2.95 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। इसकी वैल्यू 8,236.7 करोड़ रुपये है। एल्सिड इन्वेस्टमेंट्स के पास कुल 2,00,000 इक्विटी शेयर हैं। यह कंपनी को प्रति शेयर 4.31 लाख रुपये से अधिक का मूल्य देता है।
शेयरों की डीलिस्टिंग
शेयरों की डीलिस्टिंग के लिए ऊपर बताया गया न्यूनतम मूल्य 4.31 लाख रु के मूल्य से लगभग 63 प्रतिशत छूट का भाव है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार एक स्वतंत्र बाजार विश्लेषक ने कहा कि होल्डिंग कंपनियां डिस्काउंट पर ट्रेड करती हैं क्योंकि वे शेयरों को हमेशा के लिए रखती हैं और उन्हें नहीं बेचती हैं। हालांकि छूट की कैल्कुलेशन के लिए कोई निश्चित सूत्र नहीं है।
इस बार है बढ़िया डील
एक अन्य जानकार ने कहा कि 2013 में इक्विटी शेयरों को डीलिस्ट करने का पहला प्रयास असफल रहा था। क्योंकि तब इसने माइनोरिटी शेयरधारकों के लिए कुछ खास नहीं था, लेकिन इस बार कंपनी एक बेहतर डील की पेशकश कर रही है। जानकार मान रहे हैं कि इस प्रयास के सफल होने की अच्छी संभावनाएं हैं क्योंकि प्रमोटरों ने एक बढ़िया कीमत की पेशकश की है जो इसके 'सही' मूल्यांकन के करीब है।
पब्लिक के पास कितने शेयर
कंपनी के नवीनतम शेयरहोल्डिंग डेटा के अनुसार, 1,49,950 इक्विटी शेयर या एल्सिड इन्वेस्टमेंट्स की 74.98 प्रतिशत हिस्सेदारी प्रमोटरों और प्रमोटर समूह के पास है, जबकि 50,050 या 25.02 प्रतिशत हिस्सेदारी सार्वजनिक शेयरधारकों के पास है। समेकित आधार पर, एल्सिड इन्वेस्टमेंट ने 3,383.39 रुपये की ईपीएस और 12 महीने के आधार पर प्रति शेयर नकद आय (सीईपीएस) 3,400.64 रुपये हासिल की। कंपनी के लिस्टेड होने पर होल्डिंग कंपनी छूट लागू होती है, लेकिन इस मामले में प्रमोटर कंपनी को पूरी तरह से खरीदना चाहते हैं। प्रस्ताव पत्र कंपनी के निदेशक मंडल के समक्ष 28 मार्च, 2022 को होने वाली बैठक में रखा जाएगा। प्रस्ताव का प्रबंधन जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड कर रहा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications