नई दिल्ली, जून 9। बिटक्वाइन को लेकर भारत में तरह तरह की चर्चा है, लेकिन दुनिया के एक देश में बिटक्वाइन को मान्यता भी दे दी है। अब इस देश में लोग बिटक्वाइन से कुछ भी खरीद सकेंगे। यह दुनिया का पहला देश है, जिनसे बिटक्वाइन को मान्यता दी है। यह अलग बात है कि इस देश का डॉलर भी काम करता रहेगा। यह देश है अल साल्वाडोर। अल साल्वाडोर की कांग्रेस ने 9 जून 2021 को क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन को देश की वैध मुद्रा बनाने के कानून को मंजूरी दे दी। अल साल्वाडोर सेंट्रल अमेरिकन देश है, और यहां पर अभी डॉलर आधिकारिक करेंसी थी। जैसे ही इस करेंसी के रूप में अल साल्वाडोर ने मान्यता दी इसके इसका रेट करीब 3000 डॉलर (2.10 लाख रुपये) बढ़ गया है।
जानिए कब लागू होगा यह कानून
अल साल्वाडोर में बिटकॉइन को वैध करेसी बनाने वाला कानून 90 दिन में लागू हो जाएगा। 5 जून 2021 को ही अल साल्वाडोर के राष्ट्रपति नायब बुकेले ने कहा था कि वह बिटकॉइन को वैध मुद्रा बनाने के लिए कांग्रेस में एक बिल पेश करेंगे। इसी के बाद यह प्रक्रिया को पूरा किया गया है। उन्होंने यह बात मियामी में हुई 2021 बिटकॉइन क्रॉन्फ्रेंस में बोली थी। उनका कहना था कि इस कदम से देश में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। हालांकि यहां के राष्ट्रपति ने कहा है कि अल साल्वाडोर में अमेरिकी डॉलर भी पहले की तरह वैध मुद्रा बना रहेगा और बिटकॉइन का उपयोग वैकल्पिक किया होगा।
जानिए इस वक्त क्या है एक बिटक्वाइन की कीमत
बिटक्वाइन क्रिप्टो करेंसी का इस वक्त क्वाइनडेस्क पर रेट 34,347.47 डॉलर का चल रहा है। इसमें इस वक्त 4.27 फीसदी की तेजी है। इस रेट पर बिटक्वाइन क्रिप्टो करेंसी की मार्केट कैप 643.34 बिलियन डॉलर है। बीते चौबीस घंटे के दौरान बिटक्वाइन क्रिप्टो करेंसी की अधिकतम कीमत 34,541.26 डालर और न्यूनतम कीमत 31,035.49 डॉलर रही है। जहां तक रिटर्न की बात है तो बीते एक साल में बिटक्वाइन क्रिप्टो करेंसी ने 17.09 फीसदी का रिटर्न दिया है। बिटक्वाइन क्रिप्टो करेंसी की ऑलटाइम हाई कीमत 64,829.14 डॉलर रही है। आज सुबह बिटक्वाइन गिरावट के साथ कारोबार कर रही थी। लेकिन जैसे ही इस करेंसी के रूप में अल साल्वाडोर ने मान्यता दी इसके इसका रेट करीब 3000 डॉलर (2.10 लाख रुपये) बढ़ गया है।
बिटकॉइन कैसे तैयार कर सकते
पहला तरीका ये है की अगर आपके पास पैसा है तो आप एक बिटक्वाइन सीधे खरीद सकते हैं। दूसरा तरीका है की अगर आप ऑनलाइन किसी को कोई सामान बेच रहे हों और उस खरीदार के पास अगर बिटक्वाइन है, तो उससे आप पैसे के बदले में बिटक्वाइन ले लें। तीसरा तरीका है बिटक्वाइन की माइनिंग करें। इसके लिए हाई स्पीड प्रोसेसर वाले कंप्यूटर की जरूरत पड़ेगी। इस कंप्यूटर का हार्डवेयर भी अच्छा होना चाहिये।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
