Eid ul Fitr Date 2026: मुस्लिम समाज में रमजान का बहुत अहम माना जाता है क्योंकी इस पूरे महीने मुस्लिम लोग बड़ी सिद्दत के साथ खुदा की इबादत किया करते हैं। जब रमजान (Ramzan)का महिना पूरा हो जाता है उसके बाद चांद देखकर ईद-उल-फितर (Eid ul Fitr) यानी ईद का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाते हैं। यह दिन खुशी, आपसी भाईचारे और धन्यवाद का प्रतीक माना जाता है।

ईद के दिन सुबह लोग मस्जिदों में इकट्ठा होकर ईद-उल-फितर नमाज अदा करते हैं। नमाज के बाद लोग एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद देते हैं। घरों में भी इस दिन लजीज खाने बनाए जाते हैं। खास तौर पर सेवइयां, मिठाइयां और कई पारंपरिक व्यंजन इस त्योहार की पहचान होते हैं। बच्चों में भी ईद को लेकर खास उत्साह रहता है।
चांद दिखने पर तय होती है ईद
ईद की तारीख पहले से तय नहीं होती, क्योंकि इस्लामिक कैलेंडर चंद्रमा के आधार पर चलता है। रमजान के बाद जब शव्वाल महीने का नया चांद दिखाई देता है, तभी ईद मनाई जाती है।
जिस रात चांद नजर आता है, उसे चांद रात कहा जाता है। उसी रात से लोग ईद की तैयारियों को अंतिम रूप देने लगते हैं और अगले दिन ईद का त्योहार मनाया जाता है।
सऊदी अरब में कब हो सकती है ईद
खगोलीय कैलकुलेशन के अनुसार 19 मार्च 2026 की शाम को चांद दिखाई देने की संभावना जताई जा रही है। अगर उस दिन चांद दिख जाता है, तो Saudi Arabia और खाड़ी देशों में 20 मार्च को ईद मनाई जा सकती है। लेकिन अगर उस दिन चांद नहीं दिखाई देता, तो रमजान के 30 रोजे पूरे होने के बाद 21 मार्च को ईद मनाई जाएगी।
भारत में कब मनाई जा सकती है ईद
अक्सर ऐसा देखा जाता है कि India में चांद सऊदी अरब के मुकाबले एक दिन बाद दिखाई देता है। इसी वजह से यहां ईद भी आमतौर पर एक दिन बाद मनाई जाती है।
मौजूदा अनुमान के अनुसार अगर सऊदी अरब में 20 मार्च को ईद मनाई जाती है, तो भारत में 21 मार्च 2026 को ईद-उल-फितर मनाए जाने की संभावना है। हालांकि आखिरी फैसला चांद देखने वाली समितियों की घोषणा के बाद ही होता है।
त्योहार को लेकर बढ़ने लगा उत्साह
रमजान के आखिरी दिनों में बाजारों में भी रौनक बढ़ जाती है। लोग नए कपड़े, मिठाइयां और कई तरह के सामान की खरीदारी करते हैं। परिवार के लोग एक-दूसरे के लिए तोहफे भी लेते हैं।
जैसे ही ईद का चांद नजर आता है, पूरे माहौल में खुशी फैल जाती है और लोग अगले दिन इस त्योहार को बड़े उत्साह के साथ मनाने की तैयारी करते हैं।
More From GoodReturns

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

होर्मुज संकट: ICEGATE की नई एडवाइजरी, वापस आ रहे कार्गो के लिए जरूरी गाइडलाइन्स

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

IPO Alert: 24 अगस्त से खुल रहे हैं 3 बड़े IPO, निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम



Click it and Unblock the Notifications