Dubai Aaj Ka Sone Ka Bhav: दुबई में आज यानी 16 सितंबर Eid-e-milad-un-nabi के दिन सोने के भाव में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। सोने का लेनदेन करने वाले हमेशा सोने के भाव कम होने का इंतजार करते हैं लेकिन आज यहां गोल्ड रेट में तेजी आई है। आज यहां 24 कैरट सोने के भाव के बारे में देखें तो आज भारतीय रुपए में 71516 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक पहले यानी 15 सितंबर को गोल्ड 71345 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

आज 22 कैरट सोने के भाव तेज दिख रहे हैं। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 66261 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 66032 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में भी उछाल बना हुआ है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 54951 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 54837 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
राहुल कलंत्री, वीपी कमोडिटीज, मेहता इक्विटीज लिमिटेड।
कीमती धातु बाजार के लिए एक ऐतिहासिक सप्ताह में सोना वायदा ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है, पहली बार 2,600 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के निशान को पार कर गया है। ईसीबी की ओर से ब्याज दरों में पर्याप्त कटौती और कमजोर डॉलर इंडेक्स के कारण चांदी में भी ठोस बढ़त दर्ज की गई। अब ध्यान फेडरल रिजर्व की ओर जाता है, जिसकी ब्याज दर में कटौती की भयावहता और आने वाली मौद्रिक नीति बैठक में और कटौती की गति के बारे में अटकलें बढ़ रही हैं।
हमारा अनुमान है कि नरम डॉलर सूचकांक, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और साप्ताहिक समापन पर क्रमशः $2,550 और $30.00 प्रति ट्रॉय औंस के अपने समर्थन स्तर को बनाए रखने की संभावना के कारण आज के दिन में और चांदी की कीमतों में उछाल रहेगा।
आधार सोने को $2,562 और $2,544 के बीच समर्थन मिलने की उम्मीद है, जबकि प्रतिरोध $2,598 से $2,612 के बीच रहेगा। चांदी को $30.65 और $30.40 के बीच समर्थन प्राप्त है, जबकि प्रतिरोध $31.20 और $31.50 के बीच है। भारतीय रुपये के संदर्भ में सोने को ₹73,310 से ₹73,150 पर समर्थन प्राप्त है, जबकि प्रतिरोध ₹73,790 से ₹73,970 तक है। चांदी को ₹88,770 और ₹88,250 के बीच समर्थन मिलता है, जबकि प्रतिरोध ₹90,250 से ₹90,780 तक होता है।
MCX पर गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX की तो यहां पर आज सोने के दाम 73549 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दोपहर 1:43 मिनट तक एमसीएक्स पर गोल्ड 34 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का कारोबार
आज MCX पर चांदी 89681 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दोपहर 1:43 मिनट तक एमसीएक्स चांदी 501 रुपए की उछाल के साथ कारोबार कर रही है।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज 16 सितंबर को भारतीय सराफा बाजार में गोल्ड तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। आज इंदौर सराफा बाजार में 24 कैरट सोने के दाम 75100 रुपए हैं, वहीं एक दिन पहले 74940 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी भी उछाल के साथ कारोबार कर रही है। आज इंदौर सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 9300 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 9200 रुपए था। आज 100 ग्राम चांदी के दाम में 100 रुपए की तेजी देखने को मिल रही है।
More From GoodReturns

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?



Click it and Unblock the Notifications
