Eid Milad Un Nabi 2024 Date: इस्लाम धर्म में ईद उल फ़ित्र और ईद उल अजहा की तरह ही ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। रबीउल अव्वल महीने की 12 तारीख को मिलादुन्नबी मनाया जाता है।
इस दिन को इस्लाम में काफी अहम माना जाता है, क्योंकि इसी दिन इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर मोहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) का जन्म हुआ था। इस दिन का महत्व ये है कि पैगंबर मोहम्मद का जन्म मक्का में 570 ई. में हुआ था।

पैगंबर मोहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) को अल्लाह ने अपना पैगंबर बनाकर दुनिया में भेजा था। इनके मानने वाले दुनिया हर हिस्से में मिलते हैं। पैगंबर मोहम्मद के वालिद अबदुल्ला बिन अब्दुल मुतलिब थे, जबकि वालिदा आमेना थीं। इस्लाम धर्म को मानने वाले हर साल पैगंबर मोहम्मद के जन्म के जश्न के रूप में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मनाते हैं। आइए आपको बताते हैं इस्लाम धर्म में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी क्यों मनाई जाती है।
मुस्लिम समुदाय इस दिन मस्जिदों में नमाज़ अदा करके कुरान पढ़कर इस दिन को मनाते हैँ, और मस्जिदों से जुलूस ए मोहम्मदी निकलते हैं। इसके अलावा लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर मिलाद-ए-नबी की बधाई और शुभकामनाएं देते हैं।
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का महत्व
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी इस्लाम में एक खास महत्व रखता है क्योंकि यह फॉलोवर्स को पैगंबर मुहम्मद के बताए हुए रास्तों को और उनकी शिक्षाओं की याद दिलाता है। यह त्यौहार उनकी जिंदगी और अल्लाह के बताए हुए रास्ते को जश्न मनाने के लिए समर्पित है। इसे इसलिए ईद-ए-मिलाद-उन-नबी भी कहा जाता है।
पैगंबर मोहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के मानने वाले इस दिन को बड़ी ही धूम धाम से मनाते हैं। इस दिन कुरान शरीफ की तिलवत हर जहग की जाती है।
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के लिए सेलिब्रेशन संदेश
अगर आप इस दिन अपने दोस्तों या रिश्तेदारों से नहीं मिल पाते हैं, तो आप उन्हें WhatsApp या Facebook के ज़रिए हार्दिक मुबारकबाद भेज सकते हैं। यहां कुछ संदेश दिए गए हैं जिन्हें आप इस्तेमाल कर सकते हैं।
मिलाद-उन-नबी का त्यौहार आ गया है। हर तरफ खुशियों का माहौल है। ईद अल्लाह का नायाब तोहफा है। खुदा की इबादत करके इस त्यौहार को मनाएं।
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मुबारक! आपकी सभी इच्छाएं पूरी हों। आपका भाग्य इतना बेहतर हो कि आपकी हर प्रार्थना आमीन कहने से पहले ही स्वीकार हो जाए।
उजाला आया, उजाला बढ़ा, हर तरफ उजाला हुआ। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी खुशियों की बहार लेकर आया। आपको मिलाद-उन-नबी का त्यौहार मुबारक।
हम पैगंबर के प्यार में डूबकर ईश्वर से मिलते हैं। हम ईद-ए-मिलाद के अवसर पर अपने दिल से प्रार्थना करते हैं।
आपको मिलाद-उन-नबी मुबारक! मेरी हार्दिक प्रार्थना है, आपकी सभी इच्छाएं पूरी हों।
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मुसलमानों के लिए पैगंबर मुहम्मद के जीवन और शिक्षाओं पर चिंतन करने का समय है, साथ ही इबादत और तिलावत के माध्यम से आशीर्वाद मांगते हैं। यह समुदाय की भावना को बढ़ावा देता है क्योंकि लोग प्रियजनों के साथ जश्न मनाने के लिए एक साथ आते हैं। इस्लाम में ये त्योहार बहुत अहम माना जाता है, क्योंकि मुस्लिम धर्म गुरुओं के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार इस दिन को दुनिया में खुशी मनाने वाले दिन के नाम से जाना जाता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
