नयी दिल्ली। रविवार 24 मई को रमजान का पवित्र महीना खत्म हो रहा है, जिसके बाद सोमवार 25 मई को देश भर में ईद मनाई जाएगी। इस खास मौके पर सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार प्लान लेकर आई है। बीएसएनएल के नये प्लान में आपको 30 जीबी डेटा मिलेगा। बीएसएनएल का नया प्लान 786 रु का है। बता दें कि बीएसएनएल ऐसे मौकों पर पहले भी स्पेशल प्लान लॉन्च करती रही है। जहां तक बीएसएनएल के नये प्लान का सवाल है तो ये पूरे देश में उपलब्ध नहीं होगा। नया बीएसएनएल प्लान केरल, गुजरात और आंध्र प्रदेश सहित चुनिंदा सर्किलों में उपलब्ध होगा, इसलिए हर कोई इसका लाभ नहीं उठा पाएगा। आइए जानते हैं इस प्लान में मिलने वाले बेनेफिट के बारे में।
90 दिनों की होगी वैलिडिटी
बीएसएनएल के 786 रु वाले नए प्लान की वैलिडिटी 90 दिनों की होगी। ये प्लान 30 दिनों के लिए उपलब्ध रहेगा। इस प्लान में आपको 786 रु रिचार्ज पर 786 रु का टॉकटाइम और 30 जीबी डेटा मिलेगा। ध्यान रहे कि इन दोनों बेनेफिट की वैलिडिटी 90 दिनों की ही होगी। ये प्लान 23 मई से शुरू हो चुका है। यदि आप एक बीएसएनएल ग्राहक हैं और यह प्लान लेना चाहते हैं तो आप बीएसएनएल की वेबसाइट, ऐप या किसी भी थर्ड पार्टी रिचार्ज सर्विस से अपने प्रीपेड बीएसएनएल अकाउंट को रिचार्ज कर सकते हैं।
ये भी है नया प्लान
786 के रिचार्ज प्लान के अलावा बीएसएनएल भी 190 रु वाले प्लान में भी पूरा टॉकटाइम दे रही है। ये प्लान सिर्फ चार दिन के लिए उपलब्ध रहेगा। 23 मई से शुरू हुए इस प्लान को आप 26 मई तक रिचार्ज कर सकते हैं। हालांकि ये प्लान भी सभी सर्किलों में उपलब्ध नहीं है। बीएसएनएल का 190 रु वाला प्लान तमिलनाडु और चेन्नई सर्किलों में उपलब्ध है। बाकी सर्किलों में 190 रु के रिचार्ज पर ग्राहकों को 158.02 रु का बैलेंस मिलेगा।
बीएसएनएल का 18 रु वाला प्लान
बीएसएनएल ने हाल ही में एक बेहद सस्ता प्लान भी पेश किया है। कंपनी का ये प्लान सिर्फ 18 रु का है। बीएसएनएल के कॉम्बो 18 प्रीपेड प्लान में आपको रोज 1.8 जीबी डेटा मिलेगा। इतना ही नहीं 1.8 जीबी डेटा खत्म होने के बाद भी आपको 80 केबीपीएस की स्पीड पर आपको डेटा मिलता रहेगा। इस सस्ते प्लान में आपको रोज 250 मिनट कॉलिंग के लिए मिलेंगे, जिनका इस्तेमाल आप बीएसएनएल के अलावा नॉन-बीएसएनएल नेटवर्क पर भी कर सकते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी दो दिन है। ये प्लान छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, चेन्नई, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली, गुजरात, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, केरल, लद्दाख, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, तमिलनाडु, पुदुचेरी, राजस्थान, यूपी ईस्ट, यूपी वेस्ट और उत्तराखंड में उपलब्ध है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
