Insurance on Education Loan: भारत में लोग हायर स्टडीज के लिए लोन लेते हैं। अगर बात विदेश के कॉलेजो में पढ़ाई करने की हो तो एजुकेशन लोन काफी मदद करता है। विदेशो में पढ़ाई काफी महंगी होता है ऐसे में एजुकेशन लोन के माध्यम से खर्चों का बोझ उठाया जा सकता है। अधिकतर लोग एजुकेशन लोन के बारे में बस इतना जानते हैं की यह उच्च शिक्षा के लिए मददगार होता है। लेकिन बहुत कम लोगों को यह पता होगा की एजुकेशन लोन पर भी इंश्योरेंस लिया जा सकता है। एजुकेशन लोन पर भी इंश्योरेंस कराया जा सकता है और इसके फायदे भी हैं। चलिए हम आपको इसके विषय में बताते हैं।

अनहोनी में काम आता है यह बीमा
एजुकेशन लोन पर लिया गया बीमा किसी अनहोनी या हादसे के कारण लोन की रिपेमेंट करने में हमारे काम आता है। अगर कोई छात्र या अभिवावक किसी अनचाहें घटना के कारण लोन चुकने में दिक्कतों का सामना करते हैं तो एजुकेशन लोन पर लिया गया बीमा आपके लिए इस मुश्किल घड़ी में कारगर साबित होता है। यह एक सुरक्षित उपाय होता है।
एजुकेशन लोन पर इंश्योरेंस
एजुकेशन लोन के तहत लिया गया पैसा चुकाने की जिम्मेदारी अधिकारिक तौर पर लोन के अप्लिकेंट की होती है। एजुकेशन लोन में एप्लिकेंट स्टूडेंट होते हैं और अधिकतर एजुकेशन लोन में छात्रो के माता-पिता को-एप्लिकेंट की भूमिका में होते हैं। जब तक स्टूडेटं पढ़ाई पूरी करके नौकरी नहीं करने लगता है तब तक यह को-अप्लिकेंट की जिम्मेदारी होती है। पढ़ाई पूरी करने के बाद और नौकरी मिलने के बाद लोन की पूरी जिम्मेंदारी छात्र की होती है।

बीमा कराना है फायदेमंद
लोन के बाद अगर कोई दुखद घटना एप्लिकेंट या को-अप्लिकेंट के साथ होती है तो यह बीमा लोन भरने में सहायता प्रदान करता है। बीमा कराने से यह फायदा होता है कि किसी दुखद घटना के बाद को-एप्लिकेंट पर एजुकेशन लोन की पूरी रकम और ब्याज को चुकाने का बोझ नहीं पड़ता है। भारत में कई सरकारी बैंक एजुकेशन लोन पर इंश्योरेंस ऑफर कर रहे हैं। अगर छात्र यानी की एप्लिकेंट को किसी दुर्घटना या हादसे में गंभीर चोट आ जाती है तो, इंश्योरेंस कंपनी को-एप्लीकेंट की जगह लोन की भरपाई करेगी। सभी बीमा कंपनियों के एजुकेशन लोन पर बीमा करने के अपने नियम और शर्ते हैं। आपको इन शर्तों को जरूर पढ़ना चाहिए।

कैसे मिलेगा बीमा
स्टूडेंट्स को हमेशा अपना करियर सुरक्षित करने के लिए तीन तरह के इंश्योरेंस को आप्ट करना चाहिए। इनमें पहला है हेल्थ इंश्योरेंस, दूसरा है एजुकेशन लोन इंश्योरेंस और तीसरा स्टूडेंट ट्रैवल इंश्योरेंस। यह किसी भी कठीन समय में बेहद ही कारगर है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
