नई दिल्ली, जुलाई 19। अंतरराष्ट्रीय बाजार में खाने के तेल की कीमतों में आई गिरावट के कारण तेल के दामों में कमी का अनुमान लगाया जा रहा था। अनुमानों के बीच आम लोगों के लिए राहत की खबर आई हैं। अडानी समूह की कंपनी अडानी विल्मर ने खाने के तेल की कीमतों को कम किया है। कंपनी ने जानकारी साझा करते हुए बताया की कंपनी एडिबल ऑयल कैटेगरी के कुछ तेलों की कीमत में 30 रुपये प्रति लीटर तक की भारी कटौती करने जा रही है। अडानी विल्मर फॉर्च्यून ब्रांड के नाम से खाने के तेल बाजार में बेचती है।
30 रुपए प्रति लीटर तक घटे हैं दाम
कंपनी ने फॉर्च्यून के सोयाबीन तेल के दाम में कटौती की है, विल्मर ने सोया के तेल की कीमत में 30 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। पहले सोयाबीन के तेल की कीमत 195 रुपये प्रति लीटर थी जो घटकर 165 रुपये प्रति लीटर हो गई है। राइस ब्रान तेल के कीमत में 15 रुपये प्रति लीटर की कटौती हुई है, इसके दाम 225 रुपए प्रति लीटर से 210 रुपए प्रति लीटर हो गई है। सूरजमुखी के तेल के दाम भी 11 रुपए कम हुए हैं। इसका दाम 210 रुपए से 199 रुपए हो गया है। अडानी विलमर ने सरसों के तेल की कीमत में भी 5 रुपए की कटौती की है। 195 रुपए का बोतल अब 190 को हो गया है।
बाजार में कब कम होंगे दाम
बाजार में अभी पुराने एमआरपी प्रिंट वाला तेल बिक रहा है। लेकिन जल्द ही नए एमआरपी वाला तेल मार्केट में उपलब्ध हो जाएगा। बाजार में घटे हुए दाम के साथ तेल एक से दो हफ्तों में उपलब्ध हो जाएंगे। नया स्टॉक गोदाम से निकलना शुरू हो गया है।
क्यों घटे दाम
सरकार ने हाल ही में सभी खाने के तेल बनाने वाली कंपनियों से तेल के दामों में कटौती करने के कही थी। दरअसल, विश्व बाजार में तिलहन की कीमतों में गिरावट आई है। इसलिए अडानी समूह ने ग्राहकों को घटे हुए कीमत का लाभ दिया है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
