नई दिल्ली, अगस्त 19। प्राइवेट बीमा कंपनी एडलवाइज टोकियो लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने एक नया पार्टिसिपेटिंग इंश्योरेंश प्लान लॉन्च किया है। कंपनी ने इस योजना का नाम 'फ्लेक्सी सेविंग्स प्लान रखा है। एडलवाइज अपने इस नए प्लान में ग्राहकों को 'सर्वाइवल बेनेफिट की वैकल्पिक सुविधा देती है। ग्राहकों को इस इंश्योरेंस योजना में यह आजादी मिलती है कि ग्राहक पॉलिसी प्रीमियम के साथ मिलने वाले लाभ के भुगतान के समय को अपनी जरूरत के मुताबिक कितनी भी बार बदल सकते हैं।
जोखिम फ्री है यह निवेश
एडलवाइज इंश्योरेंस कंपनी का यह नया फ्लेक्सी सेविंग प्लान शेयर बाजार के जोखिमों से परे हैं। यह एक पार्टिसिपेटिंग और इंडिविजुअल जीवन बीमा प्लान है। इस प्लान में कस्टमर्स को मोटे तौर पर तीन विकल्प चुनने का प्रावधान मिलता है। इन तीनों प्राधानों में फ्लेक्सी-इनकम, फ्लेक्सी-इनकम प्रो और लार्ज सम शामिल है। ग्राहकों को इस योजना में फ्लेक्सी-इनकम और फ्लेक्सी इनकम प्रो के विकल्प के साथ 'सर्वाइवल बेनेफिट के एक्रूअल' का ऑप्शन मिलता है।
प्रीमियम के लाभ
इस बीमा योजना के फ्लेक्सी-इनकम और फ्लेक्सी इनकम प्रो विकल्पों में पॉलिसीधारकों को नियमित आय पाने के लिए कुछ उपाय करना चाहिए। ग्राहकों को पॉलिसी के दूसरे साल, 5वें साल या प्रीमियम भुगतान का समय खत्म होने के 1 साल बाद के भुगतान का विकल्प चुनने को मिलता है। यह बिमा पॉलिसी आय शुरू करने के लिए चुने गए साल में कैश बोनस की व्यवस्था करती है। जो पॉलिसी धारक पॉलिसी ईयर के 5वें साल या प्रीमियम भुगतान का समय खत्म होने के 1 साल बाद आय शुरू करने का विकल्प चुनते हैं, उन्हें कंपनी रिविजनरी बोनस देती है।
गारंटी इनकम भुगतान
उपरोक्त दोनों निवेश विकल्पों में मुख्य अंतर गारंटी इनकम के भुगतान का है। फ्लेक्सी-इनकम में गारंटी इनकम के शुरुआत की बात करें तो यह प्रीमयिम भुगतान का समय खत्म होने के 1 साल बाद शुरू होती है। वहीं फ्लेक्सी-इनकम प्रो में गारंटी इनकम में निवेश पर भुगतान प्रीमियम भुगतान खत्म होने के बाद हर साल 5 साल पर एकमुश्त मिलता है। यह प्लान सभी कस्टमर्स की अलग-अलग और बदलती जरूरतों को पूरा करने को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
