ED summons cricketer Shikhar Dhawan: एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन को कथित अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धन शोधन मामले की चल रही जांच में शामिल होने के लिए तलब किया है। अधिकारियों के अनुसार, जांच ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म 1xBet से संबंधित है, जिसका धवन कथित तौर पर सोशल मीडिया पर प्रचार कर रहे हैं।

ईडी ने अब क्रिकेटर को कथित तौर पर सोशल मीडिया पर प्रचार में अपनी भूमिका स्पष्ट करने के लिए पेश होने और जांच में शामिल होने को कहा है। बता दें कि जांच एजेंसी जांच के एक भाग के रूप में एंटी मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज करेगी।
क्या है मामला?
पीटीआई के अनुसार, 39 वर्षीय पूर्व भारतीय क्रिकेटर कुछ विज्ञापनों के जरिए इस ऐप से जुड़े हुए हैं। एजेंसी अवैध सट्टेबाजी ऐप्स से जुड़े कई ऐसे मामलों की जांच कर रही है, जिन पर आरोप है कि उन्होंने कई लोगों और निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी की है या भारी मात्रा में कर चोरी की है। पिछले साल से, कई बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फfल्म सितारे और क्रिकेटर अवैध सट्टेबाजी ऐप्स को कथित तौर पर बढ़ावा देने के आरोप में जांच के घेरे में हैं।
लिस्ट में कई मशहूर लोग शामिल
इस लिस्ट में विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबाती, प्रकाश राज, हरभजन सिंह, उर्वशी रौतेला और सुरेश रैना शामिल हैं पिछले महीने, पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना से इस मामले में जांच एजेंसी ने पूछताछ की थी। पिछले जून में, सुरेश-हरभजन सहित कई मशहूर हस्तियों ने केंद्रीय जांच एजेंसी के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए थे।
सरकार ने हाल ही में एक कानून पेश करके असली पैसे वाले ऑनलाइन गेमिंग पर बैन लगा दिया है। बुधवार रात, प्रवर्तन निदेशालय ने आरोप लगाया कि गिरफ्तार कर्नाटक कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र द्वारा संचालित ऑनलाइन सट्टेबाजी साइटों ने बहुत कम समय में 2,000 करोड़ रुपये से अधिक की पैसे जमा किया। इसमें यह भी दावा किया गया है कि अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी के माध्यम से जनता को कथित रूप से धोखा देने से जुड़े मामले में मुख्य आरोपी वीरेंद्र और दुबई में उसके सहयोगी पैसे जुटाने और अपनी अवैध गतिविधियों को वास्तविक ई-कॉमर्स व्यवसायों के रूप में छिपाने के लिए अलग-अलग गेटवे और फिनटेक सर्विस प्रोवाइडर का यूज करके कई गेमिंग वेबसाइट संचालित कर रहे थे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
