ED news: ई-कॉमर्स सेक्टर की दिग्गज कंपनियों अमेजन और फ्लिपकार्ट को लेकर बड़ी खबर है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज इन ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ-साथ संबंधित संस्थाओं पर देशभर में छापेमारी की. इसकी जानकारी न्यूज18 की एक रिपोर्ट में दी गई है. सर्च में अप्पारियो रिटेल, श्रेयश रिटेल, दर्शिता रिटेल और आशियाना रिटेल जैसी कंपनियां शामिल हैं, जो इन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से जुड़ी हैं.
देशभर में ईडी की छापेमारी
रिपोर्ट के मुताबिक यह छापेमारी दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों समेत देशभर में 21 लोकेशन पर की गई. फिलहाल ईडी का सर्च जारी है. ई-कॉमर्स कंपनियों पर ईडी की ओर से जारी सर्च का यह मामला 50,000 करोड़ रुपए के विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के कथित उल्लंघन से जुड़ी है. हालांकि, मनीकंट्रोल की ओर से भेजे गए मेल पर फ्लिपकार्ट की ओर से इस पर रिस्पांस नहीं आया है. गुडरिटर्न्स इसकी पुष्टी नहीं करता है.
फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन में हेरफेर का मामला
प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) की रिपोर्ट के मुताबिक मामला फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन से जुड़ा हुआ है, जिसमें पसंदीदा वेंडर्स और सेलर्स अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे -ईकॉमर्स प्लैटफॉर्म के जरिए इस लेनदेन को अंजाम दे रहे. कथित तौर पर इन लेन-देन ने FEMA नियमों का उल्लंघन किया है.

बताते चलें कि ईडी की तलाशी कार्रवाई भारत के तेजी से बढ़ते ई-कॉमर्स सेक्टर में फाइनेंशियल नियमों का पालन सुनिश्चित करने के व्यापक प्रयास का हिस्सा है. इन लेन-देन की जांच करके, अधिकारियों का लक्ष्य संभावित विसंगतियों को दूर करना और मौजूदा कानूनों के अनुपालन को लागू करना है.
FEMA नियम क्या है?
विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम यानी फेमा को देश में साल1999 में लागू किया गया था. इसमें केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही फॉरेन करेंसी या फॉरेन बॉन्ड्स में ट्रांजैक्शन की अनुमति दी गई है. इस नियम के तहत ऐसे अधिकृत डीलर, मनी चेंजर, फॉरेन बैंकिंग यूनिट या फिर कोई अन्य व्यक्ति जिसे उसी समय रिजर्व बैंक द्वारा प्राधिकृत किया गया हो, से है. दरअसल, फेमा का लक्ष्य फॉरेन ट्रेड और पेमेंट को आसान बनाने और फॉरेन करेंसी मार्केट को सेफ करना है.
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications