नयी दिल्ली। लॉकडाउन में ढील के बावजूद भारत में पिछले महीने व्यापार और निवेश गतिविधियों में गिरावट बढ़ी है। अर्थव्यवस्था के प्रमुख 8 संकतकों में से अधिकतर कमजोरी का संकेत दे रहे हैं। इन्फ्रास्ट्रक्चर आउटपुट से लेकर निर्यात में मंदी है। वहीं आईएमएफ (इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड) ने इस साल भारत की जीडीपी में 4.5 फीसदी की गिरावट कआ अनुमान लगाया है, जबकि अप्रैल में 1.9 फीसदी ग्रोथ का अनुमान लगाया था। बता दें कि गोल्डमैन सैक्स ने भारत की जीडीपी में 5 फीसदी और ब्लूमबर्ग इकोनॉमिक्स ने 10.6 फीसदी गिरावट का अनुमान लगाया है। आइए जानते हैं क्या कहते हैं अर्थव्यवस्था के संकेतक।

बिजनेस एक्विटी और निर्यात
भारत के प्रमुख सेवा क्षेत्र में गतिविधियों में अप्रैल के मुकाबले मई में थोड़ा सुधार दिखा, मगर ये अर्थव्यवस्था में रिकवरी के लिए पर्याप्त संकेत नहीं है। मुख्य सर्विस इंडेक्स 5.4 से 12.6 तक पहुंचा है। वहीं मैन्युफैक्चरिंग इंडेक्स 30.8 पर रहा। लॉकडाउन में बढ़ोतरी और बहुत कमजोर मांग के कारण आउटपुट भी तेजी से घटा। वहीं मई में निर्यात पिछले साल इसी महीने के मुकाबले 36.5 फीसदी की गिरावट के साथ 19.1 अरब डॉलर रह गया। नॉन-ऑयल निर्यात में इस दौरान 30.1 फीसदी की गिरावट आई।
कंज्यूमर एक्टिविटी
उपभोक्ता, जो भारतीय अर्थव्यवस्था की आधारशिला है, ने इनकम और नौकरियों के नुकसान के डर से खर्च कम किया। खुदरा स्टोरों पर उपभोक्ताओं में मई में लगभग 30 फीसदी की गिरावट आई। ऑटो बिक्री, जिसे अर्थव्यवस्था में मांग का एक महत्वपूर्ण संकेत माना जाता है, अप्रैल में शून्य बिक्री दर्ज करने के बाद मई में थोड़ी बढ़ी। इसके अलावा बैंक क्रेडिट अप्रैल में 6.8 फीसदी से गिर कर मई में 5.5 फीसदी रह गई, जो पिछले साल मई में 13.5 फीसदी रही थी। बकाया बैंक क्रेडिट अप्रैल में 102.7 लाख करोड़ रु से घट कर मई में 102.2 लाख करोड़ रु के रह गए।
औद्योगिक गतिविधियां
औद्योगिक उत्पादन सूचकांक अप्रैल में तेजी से गिरा, क्योंकि तब लॉकडाउन से अधिकांश औद्योगिक क्षेत्र बंद थे। भारत के इन्फ्रास्ट्रक्चर उद्योग आउटपुट एक साल पहले की तुलना अप्रैल में रिकॉर्ड 38.1% घटा। वे क्षेत्र जो औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में 40% योगदान देते हैं उनमें मार्च में 9% की गिरावट आई थी।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
