नयी दिल्ली। कोरोनावायरस का भारत की विकास दर पर खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने भारत की विकास दर के लिए अपने अनुमान में कटौती की है। क्रिसिल ने कोरोनावायरस के पड़ रहे प्रभाव को देखते हुए वित्त वर्ष 2020-21 के लिए भारत की अनुमानित विकास दर घटा कर 5.2 फीसदी कर दी है। इससे पहले क्रिसिल ने 2020-21 के लिए भारत की विकास दर 5.7 फीसदी रहने का अनुमान लगाया था। इससे पहले भी कई रेटिंग एजेंसियां कैलेंडर वर्ष 2020 और वित्त वर्ष 2020-21 के लिए भारत की विकास दर घटा चुकी हैं। हालांकि क्रिसिल ने बाकी एजेंसियों क मुकाबले अभी भी भारत की विकास दर अधिक रहने का अनुमान लगाया है।

वैश्विक आर्थिक मंदी का जोखिम
क्रिसिल की रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक विकास के लिए बाहरी जोखिम अब काफी बढ़ गया है, जिससे अमेरिका और यूरोजोन में मंदी का खतरा बढ़ गया है। चीन की भी विकास दर रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच रही है। चीन की विकास दर भी 2.9 फीसदी तक गिर सकती है। क्रिसिल ने पहले चीन की विकास दर के लिए 4.8 फीसदी का अंदाजा लगाया था। भारत की संबंध में क्रिसिल ने कहा है कि कोरोनावायरस 155 से अधिक देशों में पहुंच चुका है, जिससे 2020-21 में हल्के सुधार की संभावना है। डब्लूएचओ भी एक महामारी घोषित कर चुका है।
क्रिसिल के मुताबिक अगर अप्रैल-जून तिमाही तक इस महामारी पर काबू नहीं पाया गया तो हालात और इकोनॉमी और भी खराब हो सकती है, जिससे वैश्विक मंदी और बढ़ जाएगी। यदि यह भारत में तेजी से फैला है तो घरेलू खपत, निवेश और उत्पादन को प्रभावित करेगा।
मूडीज भी भारत की विकास दर के लिए अनुमान कम कर चुकी है। ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज के अनुसार 2020 में भारत की विकास दर 5.3 फीसदी रह सकती है। इससे पहले फरवरी में मूडीज ने 2020 के लिए भारत की अनुमानित विकास दर 6.6 फीसदी से घटा कर 5.4 फीसदी कर दी थी, जिसे अब 5.3 फीसदी कर दिया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications