नई दिल्ली, फरवरी 1। अंग्रेजी अल्फाबेट के 'वी' आकार और फिर 'के' आकार के बाद भारत की अर्थव्यवस्था महामारी के बाद की स्थिति की व्याख्या करने के लिए एक और अल्फाबेट पर की तरफ इशारा कर रही है - 'डब्ल्यू' आकार की रिकवरी। या फिर एक थोड़ा हिलता हुआ डब्लू, क्योंकि यदि प्रधान आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल के बयान पर नजर डालें तो सूचकांकों में तब हर बार गिरावट आती है, जब कोरोना संक्रमण के मामलो में तेजी आती है। इसके बाद फिर से एक तेजी शुरू होती है।

कैसी है इकोनॉमी की हालत
आज केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा। उससे पहले सोमवार को संसद में पेश किए गए आर्थिक सर्वे में अर्थव्यवस्था के फुल रिकवरी मोड में पहुंचने की बात सामने आई है। मगर अभी भी तेल की कीमतों से लेकर मुद्रास्फीति तक के वैश्विक कारकों से ये पटरी से उतर सकती है। सर्वे में चालू वित्तीय वर्ष में भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट के 9.2 प्रतिशत की ग्रोथ का अनुमान लगाया गया है। आने वाले वित्तीय वर्ष 2022-23 में भी इसके 8-8.5 प्रतिशत के मजबूत बैंड में रहने की उम्मीद जताई गई है। इसका अर्थ है कि भारत वित्तीय वर्ष 2023 में दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था हो सकता है।
स्थिति हो रही बेहतर
सर्वे में आर्थिक गतिविधियों के स्थिर रिवाइवल, निर्यात में तेजी, डायरेक्ट और इनडायरेक्ट टैक्स में वृद्धि और विदेशी मुद्रा भंडार के शानदार स्तर पर पहुंचने की बात कही गयी है। सान्याल ने कहा कि भारत की मुद्रास्फीति अभी भी बर्दाश्त की जाने वाली सीमा के भीतर है। मगर थोक मुद्रास्फीति हाल ही में तीन दशक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गयी है। आगे तेल की बढ़ती कीमतें केवल भविष्य की चिंताओं को बढ़ाएंगी। इसके अलावा सप्लाई साइड के झटके जैसे कंटेनर चार्ज में वृद्धि, चिप की कमी और कमोडिटी साइकिल भी इसे और बढ़ा सकती हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications