ECINET: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) देशभर में चुनाव प्रक्रिया को और भी आसान और ट्रांसपेरेंसी बनाने की दिशा में एक बड़ा डिजिटल कदम उठाने जा रहा है। आयोग जल्द ही एक नई डिजिटल सर्विस 'ECINET' लॉन्च करेगा, जो वोटर्स और चुनाव अधिकारियों दोनों के लिए कई सुविधाएं एक साथ लेकर आएगा। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म होगा, जो अब तक मौजूद दर्जनों मोबाइल और वेब ऐप्स को एक जगह पर जोड़ देगा।

क्या है ECINET?
ECINET एक सिंगल-पॉइंट डिजिटल प्लेटफॉर्म होगा, जिसे खासतौर पर चुनाव से जुड़ी सभी डिजिटल सेवाओं को एक जगह पर उपलब्ध कराने के लिए डिज़ाइन किया गया है। अब तक अलग-अलग कामों के लिए अलग-अलग ऐप्स का इस्तेमाल करना पड़ता था। लेकिन ECINET के आने से वोटर रजिस्ट्रेशन से लेकर बूथ जानकारी, शिकायत दर्ज कराना, टर्नआउट डेटा देखना या सुविधाएं मांगने तक सब कुछ एक ही ऐप पर मिलेगा।
ECINET क्यों है जरूरी?
आज के समय में लोग मोबाइल और इंटरनेट के ज़रिये सरकारी सेवाओं का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। लेकिन जब बात चुनावी सेवाओं की आती है, तो अब तक उन्हें कई ऐप्स डाउनलोड करने पड़ते थे, जैसे वोटर हेल्पलाइन, cVIGIL, सुविधा ऐप आदि।
इन सबकी जगह अब ECINET एकीकृत मंच होगा। इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि लोगों को एक ही ऐप में सभी सेवाएं मिलेंगी, जिससे न केवल समय बचेगा, बल्कि यूज करना भी आसान होगा।
किस-किस को मिलेगा फायदा?
ECINET से सिर्फ आम वोटर को ही नहीं, बल्कि चुनाव प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों और प्रतिनिधियों को भी फायदा मिलेगा।
इस प्लेटफॉर्म से जुड़ने वाले प्रमुख यूजर्स होंगे:
लगभग 100 करोड़ वोटर
10.5 लाख बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLOs)
15 लाख बूथ एजेंट्स
45 लाख से ज्यादा पोलिंग अधिकारी
साथ ही, राज्य और जिला स्तर के EROs और DEOs
इस तरह ECINET पूरे चुनावी तंत्र को डिजिटली एक साथ जोड़ेगा।
ECINET से जुड़ी अहम बातें
यह प्लेटफॉर्म सभी पुराने ऐप्स को हटाकर एक जगह पर लाएगा
वोटर हेल्पलाइन, टर्नआउट डेटा, cVIGIL, Suvidha, Saksham, KYC ऐप सब एक में शामिल होंगे
अब इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से 5.5 करोड़ से ज्यादा ऐप डाउनलोड्स का डाटा एक जगह इक्कठा होगा
लॉगिन, ट्रैकिंग और शिकायत निवारण की प्रक्रिया होगी बेहद आसान
इसमें यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस और तेज परफॉर्मेंस होगा
CEC ज्ञानेश कुमार की पहल
भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस परियोजना के मुख्य योजनाकार हैं। उनका मानना है कि चुनावों को जितना ट्रांसपेरेंसी और डिजिटल बनाया जाएगा, लोगों का भरोसा उतना ही बढ़ेगा। ECINET इसी दिशा में एक मजबूत कदम है जो देश को डिजिटल लोकतंत्र की ओर बढ़ाएगा।
डिजिटल इंडिया की ओर एक और कदम
ECINET चुनाव प्रक्रिया को तकनीकी और आसान बनाने की एक कोशिश है। यह न केवल मतदाताओं के लिए बल्कि चुनाव से जुड़े सभी लोगों के लिए सुविधाजनक साबित होगा। आने वाले समय में यह प्लेटफॉर्म भारत में डिजिटल और ट्रांसपेरेंसी चुनाव प्रणाली की रीढ़ बन सकता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
