नई दिल्ली, जून 21। अगर आप चाहते हैं कि थोड़ा थोड़ा निवेश करके 1 लाख रुपये का फंड तैयार कर लें, यह काफी आसान है। इसके लिए आपको बस एक अच्छे म्यूचुअल फंड स्कीम का चुनाव करना होगा। इसके बाद उसमें 500 रुपये महीने का निवेश सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (सिप) के तहत शुरू करना होगा। यह निवेश देखते ही देखते 1 लाख रुपये का हो जाएगा। हालांकि अगर आप चाहते हैं 1 लाख रुपये का फंड जल्द तैयार हो जाए तो आप थोड़ा ज्यादा निवेश शुरू कर सकते हैं। यहां पर हम आपको 500 रुपये महीने से लेकर 1000 रुपये महीने का निवेश कितने दिनों में 1 लाख रुपये हो जाएगा, इसकी पूरी जानकारी दे रहे हैं। वहीं म्यूचुअल फंड की सबसे अच्छा रिटर्न देने वाली स्कीमों के नाम भी बता रहे हैं।
आइये जानते यह पूरी वित्तीय प्लानिंग।
जानिए 500 रुपये महीने का निवेश कैसे बनेगा 1 लाख रुपये
आप किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में 500 रुपये महीने की एसआईपी शुरू करें। इस एसआईपी को 10 साल तक चलाएं। अगर इस निवेश पर 12 फीसदी का औसतन वार्षिक रिटर्न मिले तो 10 साल में तैयार हो जाएगा 1 लाख रुपये का फंड।
अगर आपको लग रहा है कि 10 साल ज्यादा हैं, तो थोड़ा निवेश को बढ़ाया जा सकता है। इससे 1 लाख रुपये का फंड और जल्द तैयार हो जाएगा। आइये जानें यह कैसे होगा।
जानिए 600 रुपये महीने का निवेश कैसे बनेगा 1 लाख रुपये
आप किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में 600 रुपये महीने की एसआईपी शुरू करें। इस एसआईपी को 9 साल तक चलाएं। अगर इस निवेश पर 12 फीसदी का औसतन वार्षिक रिटर्न मिले तो 9 साल में तैयार हो जाएगा 1 लाख रुपये का फंड।
जानिए 700 रुपये महीने का निवेश कैसे बनेगा 1 लाख रुपये
आप किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में 700 रुपये महीने की एसआईपी शुरू करें। इस एसआईपी को 8 साल तक चलाएं। अगर इस निवेश पर 12 फीसदी का औसतन वार्षिक रिटर्न मिले तो 8 साल में तैयार हो जाएगा 1 लाख रुपये का फंड।
जानिए 800 रुपये महीने का निवेश कैसे बनेगा 1 लाख रुपये
आप किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में 800 रुपये महीने की एसआईपी शुरू करें। इस एसआईपी को 7 साल तक चलाएं। अगर इस निवेश पर 12 फीसदी का औसतन वार्षिक रिटर्न मिले तो 7 साल में तैयार हो जाएगा 1 लाख रुपये का फंड।
जानिए 1000 रुपये महीने का निवेश कैसे बनेगा 1 लाख रुपये
आप किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में 1000 रुपये महीने की एसआईपी शुरू करें। इस एसआईपी को 6 साल तक चलाएं। अगर इस निवेश पर 12 फीसदी का औसतन वार्षिक रिटर्न मिले तो 6 साल में तैयार हो जाएगा 1 लाख रुपये का फंड।
ये हैं टॉप 5 म्यूचुअल फंड स्कीम
1 साल में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (सिप) माध्मय से सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाली स्कीमों के नाम यहां दिए जा रहे हैं। बीपीएन फिनकैप के डायरेक्टर एके निगम का कहना है कि म्यूचुअल फंड में निवेश आमतौर पर बहुत अच्छा रिटर्न देता है। लेकिन यहां पर दो बातें ध्यान रखना चाहिए। पहली है अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम का चयन करें और दूसरी बात है कि निवेश कम से कम 3 साल से लेकर 5 साल तक जरूर करें। अगर आप इन दो बातों का ध्यान रखेंगे तो आपको अच्छा रिटर्न मिलेगा।
ये हैं टॉप 5 म्यूचुअल फंड स्कीमें
-कोटक स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने एक साल की सिप में 117.46 फीसदी का रिटर्न दिया है।
-निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने एक साल की सिप में 109.02 फीसदी का रिटर्न दिया है।
-पीजीआईएम इंडिया मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने एक साल की सिप में 95.86 फीसदी का रिटर्न दिया है।
-एसबीआई स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने एक साल की सिप में 81.21 फीसदी का रिटर्न दिया है।
-महिंद्रा मैन्युलाइफ मिड कैप उन्नति योजना म्यूचुअल फंड स्कीम ने एक साल की सिप में 81.07 फीसदी का रिटर्न दिया है।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
