Earthquake in Delhi: राजधानी दिल्ली में सोमवार की सुबह-सुबह भूकंप के झटके लगे. दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में रहने वाले लोगों ने 4.0 तीव्रता का भूकंप महसूस किया. भूकंप का केंद्र दक्षिणी दिल्ली के धौला कुआं में दुर्गाबाई देशमुख कॉलेज ऑफ स्पेशल एजुकेशन के पास था. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप सुबह 5:36 बजे पांच किलोमीटर की गहराई पर आया. भूकंप के झटकों के साथ तेज आवाज भी आई, जिससे लोकल लोगों में दहशत फैल गई.
भूकंप के साथ तेज आवाज से घबराए लोग
भूकंप की कम गहराई के कारण ही घटना के दौरान गड़गड़ाहट (Earthquake) की आवाज़ सुनाई दी. दरअसल, यह शोर टेक्टोनिक प्लेट की हरकतों और एनर्जी ब्लास्ट की वजह से हुआ होगा. लोगों ने सोशल मीडिया पर हिलते हुए पंखे और बाहर खड़े लोगों के वीडियो वायरल हो रहे. भूकंप के वजह कई लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए. अच्छी बात यह है कि भूकंप से कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है.
दिल्ली में भूकंप की एक्टिविटी
धौला कुआं एरिया, जो एक झील के पास है. यहां हर दो से तीन साल में छोटे भूकंप आता है. 2015 में भी यहां 3.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था. बता दें कि दिल्ली-एनसीआर (Delhi Earthquake) भूकंपीय क्षेत्र IV में आता है, जो मध्यम से लेकर मजबूत भूकंपों के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है.

पीएम मोदी ने लोगों से की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने नागरिकों को संभावित झटकों के प्रति शांत और सतर्क रहने की सलाह दी है. उन्होंने ट्वीट किया कि दिल्ली और आस-पास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. सभी से शांत रहने और सुरक्षा सावधानियों का पालन करने और संभावित झटकों के प्रति सतर्क रहने का आग्रह किया जाता है. अधिकारी स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं.
अन्य कई राजनेताओं का भी आया रिएक्शन
दिल्ली में भूकंप पर राजनीतिक हस्तियों ने भी चिंता जाहिर की है. इसमें भाजपा नेता तजिंदर सिंह बग्गा ने बस इतना ही लिखा, "भूकंप?" जबकि कांग्रेस नेता अलका लांबा ने भी इसी तरह का ट्वीट किया है. दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी ने सभी की सुरक्षा के लिए कहा कि दिल्ली में अभी-अभी एक जोरदार भूकंप आया है. मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि सभी सुरक्षित रहें.
वहीं, आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं. इस बीच दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने एक्स पर नागरिकों को आश्वस्त करते हुए लिखा कि हमें उम्मीद है कि आप सभी सुरक्षित हैं, दिल्ली! किसी भी आपातकालीन मदद के लिए, 112 डायल करें.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications