
Earnings of public sector banks cross Rs 1 lakh crore: देश के सरकारी बैंकों की कमाई वित्त वर्ष 2023 में 1 लाख करोड़ रुपये के पार निकल गई है। इसमें खास बात यह है कि आधी से ज्यादा कमाई अकेले एसबीआई ने की है।
आंकड़ों के हिसाब से वित्त वर्ष 2021 में इन सरकारी बैंकों को करीब 85,390 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। वहीं अब इन सभी बैंकों की संयुक्त कमाई 1,04,649 करोड़ रुपये हो गई है।
अगर इन सभी 12 सरकारी बैंकों के प्रॉफिट की बात की जाए तो पिछले वित्त वर्ष में 66,539.98 करोड़ रुपये थी। इस प्रकार से एक साल में इन बैंकों की कमाई करीब 57 फीसदी बढ़ी है।
जहां तक प्रतिशत के हिसाब से प्रॉफिट बढ़ने की बात है तो पुणे स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) का शुद्ध लाभ 126 प्रतिशत बढ़कर 2,602 करोड़ रुपये हो गया है। इसके बाद यूको का प्रॉफिट 100 प्रतिशत बढ़कर 1,862 करोड़ रुपये हो गया है। इसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा का प्रॉफिट 94 प्रतिशत बढ़कर 14,110 करोड़ रुपये हो गया।
जहां तक सबसे ज्यादा प्रॉफिट बढ़ने की बात है तो वह एसबीआई का बढ़ा है। एसबीआई का प्रॉफिट वित्त वर्ष 2023 में बढ़कर 50,232 करोड़ रुपये हो गया है। इसमें पिछले साल की अपेक्षा करीब 59 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई है।

अगर सभी सरकारी बैंकों पर नजर डाली जाए तो केवल पंजाब नेशनल बैंक को छोड़कर सभी बैंकों ने प्रॉफिट में शानदार बढ़त दर्ज की है। पीएनबी का प्रॉफिट 2023 में 2,507 करोड़ रुपये रहा है, तो एक साल पहले 3,457 करोड़ रुपये था। इस प्रकार से पीएनबी का प्रॉफिट करीब 27 फीसदी कम हुआ है।

जिन पीएसबी ने 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का वार्षिक लाभ दर्ज किया है, वे बैंक ऑफ बड़ौदा (14,110 करोड़ रुपये) और केनरा बैंक (10,604 करोड़ रुपये) हैं।
बैंकों का जानिए प्रॉफिट
- एसबीआई 50,232 करोड़ रुपये
- बैंक ऑफ बड़ौदा : 14,110 करोड़ रुपये
- केनरा बैंक : 10,604 करोड़ रुपये
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया : 8,433 करोड़ रुपये
- इंडियन बैंक : 5,282 करोड़ रुपये
- बैंक ऑफ इंडिया : 4,023 करोड़ रुपये
- बैंक ऑफ महाराष्ट्र 2,602 करोड़ रुपये
- पीएनबी 2,507 करोड़ रुपये
- इंडियन ओवरसीज बैंक : 2,099 करोड़ रुपये
- यूको बैंक 1,862 करोड़ रुपये
- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया : 1,582 करोड़ रुपये
- पंजाब और सिंध बैंक : 1,313 करोड़ रुपये
यह भी पढ़ें: कमाल: 100 रु से सस्ते इन शेयरों ने 1 माह में पैसा डबल किया
More From GoodReturns

US-Iran War: आज शाम 7:30 से अमेरिका का बड़ा एक्शन! ईरान के समुद्री रास्तों पर लगेगा ब्रेक!

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Ambedkar Jayanti: 14 अप्रैल को देशभर में छुट्टी, जानें बैंक, स्कूल, शेयर बाजार और ऑफिस क्या-क्या रहेगा बंद?

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price Today: अंबेडकर जयंती के दिन सोने के दाम में जोरदार उछाल! जानिए 14 अप्रैल को क्या है ताजा गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 13 अप्रैल को फिर से सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

LIC Bonus Issue: बोनस शेयर को लेकर आज बोर्ड मीटिंग में हो सकता है बड़ा ऐलान, जानें किसे मिलेंगे फ्री शेयर

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी! जानिए 11 अप्रैल को क्या है गोल्ड रेट

सोने के भाव में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले जानें ये जरूरी अपडेट

Silver Price Today: 12 अप्रैल को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें रविवार को प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications