Earnings of Film stars and Cricketers from Stock Market: तेजी से बढ़ते आईपीओ मार्केट ने पिछले कुछ सालों में निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है। हाल ही में लिस्ट हुई कुछ कंपनियों से कई बॉलीवुड सुपरस्टार्स और भारतीय क्रिकेटर्स को भी काफी फायदा हुआ है। शेयर बाजार से कमाई करने में सचिन तेंदुलकर से लेकर बॉलीवुड के आमिर खान तक कई नाम शामिल हैं।
आमिर और रणबीर ने ड्रोनआचार्य एरियल इनोवेशंस पर दांव खेला था। इस एसएमई लिस्टिंग से दोनों ही सुपरस्टार्स को काफी फायदा हुआ। आमिर खान ने प्री-आईपीओ राउंड में 25 लाख रुपये में 46,600 शेयर के साथ 0.26 फीसदी हिस्सेदारी हासिल की थी। वहीं रणबीर कपूर ने 20 लाख रुपये में 37,200 शेयर के साथ 0.21 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी। खरीदारों के लिए प्री-आईपीओ कीमत लगभग 53.59 रुपये प्रति शेयर थी।

ड्रोनआचार्य एरियल इनोवेशन ने 23 दिसंबर, 2022 को शेयर बाजार में अपनी शुरुआत की और उस समय बीएसई एसएमई एक्सचेंज पर यह 102 रुपये पर लिस्ट हुई थी। 7 मार्च को स्टॉक 155.85 रुपये पर बंद हुआ। इस तरह से लिस्टिंग के बाद से स्टॉक 45.52 फीसदी का रिटर्न दे चुका है। इस हिसाब से आमिर खान का निवेश मौजूदा स्तर पर 72.62 लाख रुपये है। वहीं रणबीर कपूर के शेयर 57.97 लाख रुपये की वैल्यू के हैं। इस प्रकार से इन लोगों को तीन गुना रिटर्न मिल चुका है।
वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने आजाद इंजीनियरिंग में अपने निवेश से तगड़ी कमाई की है। सचिन तेंदुलकर ने मार्च 2023 में प्री-आईपीओ राउंड के दौरान आजाद इंजीनियरिंग में 114.10 रुपये की औसत कीमत पर 438,120 शेयर खरीदे और 4.99 करोड़ रुपये का निवेश किया।
आजाद इंजीनियरिंग 28 दिसंबर, 2023 को 720 रुपये पर लिस्ट हआ। 7 मार्च को स्टॉक 1,355.3 रुपये पर बंद हुआ। मौजूदा मार्केट वैल्यू के आधार पर, सचिन तेंदुलकर के निवेश की वैल्यू लगभग 12 गुना बढ़कर 59.39 करोड़ रुपये हो गई है।
वहीं आलिया भट्ट ने जुलाई 2020 के दौरान फाल्गुनी नायर की Nykaa में 4.95 करोड़ रुपये का निवेश किया था। जब कंपनी 10 नवंबर, 2021 को लिस्ट हुई, तो भट्ट का निवेश लगभग 11 गुना बढ़ोतरी के साथ 54 करोड़ रुपये हो गया।
कैटरीना कैफ ने 2018 में 2.04 करोड़ रुपये का निवेश कर Nykaa-KK Beauty के साथ एक जॉइंट वेंचर शुरू किया था। कैटरीना कैफ का निवेश लिस्टिंग के समय लगभग 11 गुना बढ़कर 22 करोड़ रुपये हो गया है।
वहीं शिल्पा शेट्टी ने मामाअर्थ में 6.7 करोड़ रुपये का निवेश किया था, जहां उन्होंने 41.86 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 16 लाख शेयर खरीदे थे। हालांकि, इसके बाद उन्होंने मामाअर्थ के आईपीओ के ऑफर फॉर सेल हिस्से में 13.93 लाख शेयर बेचे। Mamaearth 7 नवंबर, 2023 को 330 रुपये पर लिस्ट हुई थी। शिल्पा शेट्टी ने पब्लिक इश्यू से 45.14 करोड़ रुपये कमाए। एक्ट्रेस के पास अभी भी कंपनी के लगभग 2.3 लाख शेयर हैं।
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन को भी पैनोरमा स्टूडियो में अपने निवेश के माध्यम से ब्लॉकबस्टर रिटर्न मिला है। अजय ने प्रेफेंसियल इश्यू में कंपनी के शेयर हासिल किए थे। 4 मार्च को उन्होंने 274 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 1 लाख इक्विटी शेयर खरीदे। इसमें उनका निवेश का मूल्य 2.74 करोड़ रुपये था। 7 मार्च को स्टॉक 995 रुपये पर बंद हुआ। इस प्रकार से अजय देवगन का निवेश 9.95 करोड़ रुपये हो गया। मौजूदा बाजार स्तर पर इसने 363.13 फीसदी का रिटर्न दिया है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications