नयी दिल्ली। अगर आप एफडी या पोस्ट ऑफिस की किसी स्कीम में निवेश करके पैसा डबल करने की सोचें तो इसमें कई साल लग जाएंगे। मगर शेयर बाजार में इतना समय नहीं लगता। शेयर बाजार आपका पैसा कुछ दिनों में डबल कर सकता है। बाकी कुछ ऐसे शेयर भी होते हैं, जिनमें जोखिम कम होता है और वे 6 महीने या साल में पैसा कई गुना कर देते हैं। ऐसे ही कुछ शेयर हैं, जिन्होंने पिछले एक साल में 4 गुना से ज्यादा मुनाफा कराया है। यदि इन शेयरों में किसी ने 1 लाख रु का निवेश किया हो तो उसकी निवेश राशि 4.10 लाख रु तक हो गयी होगी।
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक
शेयर बाजार में 52 हफ्तों के उच्च स्तर और निम्न स्तर की बहुत अहमियत होती है। इससे ये देखा जाता है कि कोई शेयर पिछले 52 हफ्तों (करीब 1 साल) में कितना ऊपर और कितना नीचे गया है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का शेयर पिछले 52 हफ्तों में 13.40 रु तक नीचे गया है, जबकि इस समय बैंक का शेयर करीब 55 रु पर है। यानी इस शेयर ने 310 फीसदी का रिटर्न दिया है। किसी निवेशक के 1 लाख रु अब तक इस शेयर 4.10 लाख रु हो गए होते।
बैंक ऑफ इंडिया
इस समय बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 79 रु पर है। जबकि 16 मार्च 2020 को यह 63.65 रु पर था। इस शेयर ने एक साल में 24 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है। इस समय बैंक की मार्केट कैपिटल 40,879 करोड़ रु है। वैसे पिछले 52 हफ्तों में बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 36.05 रु तक नीचे गया है। अगर इस स्तर से देखें तो निवेशकों का 1 लाख रु 2 लाख रु से अधिक हो गया होगा।
इंडियन ओवरसीज बैंक
इंडियन ओवरसीज बैंक का शेयर पिछले 52 हफ्तों में 6.50 रु तक गिरा है, जबकि इस समय ये करीब 17 रु पर है। इंडियन ओवरसीज बैंक के शेयर ने निचले स्तर अब तक 161 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। बैंक की मार्केट कैपिटल इस समय 27,860.70 करोड़ रु है। 6 महीने पहले इंडियन ओवरसीज बैंक का शेयर 10 रु के आस-पास था। उस स्तर से भी शेयर ने सिर्फ 6 महीनों में 70 फीसदी का मुनाफा कराया है।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का शेयर इस समय 18.80 रु पर है। मगर पिछले 52 हफ्तों में यह 10.04 रु तक गिरा है। निचले स्तर से देखें तो सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 87.25 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसका मतलब है कि निवेशकों को 1 लाख रु पर 87.25 रु का फायदा हुआ है।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र
बैंक ऑफ महाराष्ट्र का शेयर इस समय 21.30 रु पर है। मगर पिछले 52 हफ्तों में ये शेयर 8.15 रु पर है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र के शेयर ने भी निचले स्तर से 161 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। यानी किसी भी निवेशक का 1 लाख रु अब तक 2.61 लाख रु हो गए होंगे। जल्दी अमीर बनने वालों के लिए शेयर बाजार सबसे शानदार जगह है। निवेश के लिए प्लानिंग करें और अच्छे शेयर चुनने के लिए ब्रोकिंग फर्म की सलाह लें। आप किसी एक्सपर्ट या वित्तीय सलाहकार की मदद भी ले सकते हैं।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
