नयी दिल्ली। क्या आप शेयर बाजार से घबराते हैं? अगर हां तो मुनाफा कमाने के लिए जोखिम तो लेना ही होगा। शेयर बाजार जैसा मुनाफा किसी भी निवेश ऑप्शन में नहीं है। यहां आप 5 दिन में ही इतना रिटर्न हासिल कर सकते हैं, जितना एफडी, पोस्ट ऑफिस स्कीम और यहां तक कि म्यूचुअल फंड से सालों में हासिल कर सकेंगे। सोना और बॉन्ड जैसे ऑप्शन भी शेयर बाजार के आगे फीके हैं। कुछ ऐसे ही शेयर हैं, जिन्होंने बीते कारोबारी के 5 दिनों में 64.80 फीसदी तक का रिटर्न दिया है। यानी जिस निवेशक 2 लाख रु लगे होंगे उसे 1.29 लाख रु का मुनाफा हुआ। कुल निवेश राशि 2 लाख रु से 3.29 लाख रु हो गई। यहां हम आपको 5 शेयरों के बारे में बताएंगे जिन्होंने बीते सप्ताह में तगड़ा रिटर्न दिया है।
कमर्शियल सिन बैग्स
कमर्शियल सिन बैग्स एक छोटी कंपनी है, जिसकी मार्केट कैप 133.6 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सेशन में ये शेयर 64.80 फीसदी ऊपर चढ़ा। ये शेयर 5 दिन में 68.60 रु से 113.05 रु पर पहुंच गया। बीते शुक्रवार को ये करीब 9.5 फीसदी की तेजी के साथ 113.05 रु पर बंद हुआ। 64.80 फीसदी रिटर्न के साथ निवेशकों के 2 लाख रु इस समय 3.29 लाख रु हो गए होंगे। अगर आपका इरादा ऐसी किसी छोटी कंपनी के शेयर में निवेश करने का है तो 2 बातें ध्यान रखें। पहला शेयर बाजार काफी जोखिम वाला निवेश ऑप्शन है और कमर्शियल सिन बैग्स जैसी छोटी कंपनी के शेयर में अस्थिरता की संभावना बहुत होती है। इसलिए ऐसी छोटी कंपनियों में जोखिम अधिक हो जाता है।
आशीर्वाद कैपिटल
आशीर्वाद कैपिटल ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को मालामाल कर दिया। इसका शेयर 2.75 रु से 4.18 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 52.00 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 8.11 करोड़ रु है। सिर्फ 5 दिन में 52 फीसदी का रिटर्न एफडी या किसी अन्य ऑप्शन से मिलना नामुमकिन है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 9.21 फीसदी की कमजोरी के साथ 4.14 रु पर बंद हुआ।
ऑटोलाइट (इंडिया)
ऑटोलाइट (इंडिया) भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 47.94 फीसदी का रिटर्न दिया। इसका शेयर 24.30 रु से 35.95 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 47.94 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 40.14 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 5 फीसदी की कमजोरी के साथ 35.90 रु पर बंद हुआ।
एमएसटीसी
एमएसटीसी ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को तगड़ा मुनाफा कराया। इसका शेयर 180.80 रु से 257.15 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 42.23 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 1810.34 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 16.70 फीसदी की तेजी के साथ 257.15 रु पर बंद हुआ।
हिंदुस्तान कंपोजिट्स
हिंदुस्तान कंपोजिट्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को तगड़ा मुनाफा कराया। इसका शेयर 244.65 रु से 345.85 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 41.37 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 127.55 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 0.71 फीसदी की कमजोरी के साथ 345.25 रु पर बंद हुआ।


Click it and Unblock the Notifications