Investment: मोतीलाल ओसवाल ब्रोकरेज फर्म ने अपने 'भारत रणनीति रिपोर्ट' में कई शेयरों को लिस्ट किया है। ये सभी शेयर उनके लक्ष्य मूल्य को ध्यान में रखते हुए खरीदने योग्य हो सकते हैं। हमने ब्रोकरेज फर्म द्वारा हाइलाइट किए गए शेयरों में से मिडकैप स्पेस के 5 शेयरों का चयन किया है, शार्ट टर्म में अच्छे गेन के लिए यह बेहतर निवेश विकल्प हो सकते हैं।
संवर्धन मदरसन- 37 प्रतिशत तक दे सकता है लाभ
इंडिया स्ट्रैटेजी रिपोर्ट में संवर्धन मदरसन के स्टॉक में लगभग 37 प्रतिशत की भारी वृद्धि की संभावना देखी गई है। रिपोर्ट में स्टॉक पर 100 रुपये का मूल्य लक्ष्य देखा गया है, फिलहाल स्टॉक का मौजूदा बाजार मूल्य 76 रुपये के आसपास है। मोतीलाल ओसवाल के अनुसार कंपनी के शेयर में मजबूती देखी जा सकती है।
बिड़ला कॉर्पोरेशन- 37 की तेजी के लिए खरीदें
एक अन्य स्टॉक, जिसे ब्रोकरेज फर्म ने मिडकैप स्पेस से बाय कॉल में रखा है। यह शेयर है बिड़ला कॉर्पोरेशन। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 1275 रुपये का मूल्य लक्ष्य निर्धारित किया है। स्टॉक का मौजूदा बाजार मूल्य 929 रुपये के आसपास बना हुआ है। ब्रोकरेज फर्म का अनुमान है कि कंपनी में निवेश पर 37 प्रतिशत का रिटर्न मिल सकता है।
गैलेक्सी सर्फैक्टेंट्स
इंडिया स्ट्रैटेजी रिपोर्ट में गैलेक्सी सर्फैक्टेंट्स के स्टॉक में 4000 रुपये के स्तर पर 35 प्रतिशत के वृद्धि का अनुमान लगाया गया है। स्टॉक का मौजूदा बाजार मूल्य 2925 रुपये है। तमाम चुनौतियों के बावजूद गैलेक्सी सर्फैक्टेंट्स का शेयर निवेशकों को तगड़ा रिटर्न देने की क्षमता रखता है।
विनती ऑर्गेनिक्स- 28 प्रतिशत उझाल का है अनुमान
ब्रोकरेज फर्म ने विनती ऑर्गेनिक्स के स्टॉक पर लगभग 28 प्रतिशत बॉय रेटिंग में रखा है। भारत की रणनीति रिपोर्ट में 2060 रुपये के आसपास चल रहे स्कॉक को 2656 रुपए का लक्ष्य रखा है। मोतिलाल ओसवाल ने अपनी रिपोर्ट में विनती ऑर्गेनिक्स को बॉय रेटिंग में रखा है।
डाबर इंडिया
कंज्यूमर गुड्स स्पेस से मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने अपनी रिपोर्ट में डाबर इंडिया के शेयर को खरीदने की सिफारिश की है। ब्रोकरेज के मुताबिक, हर्बल, इम्युनिटी प्रोडक्ट्स और जूस के लिए डिमांड आउटलुक पर नजर रखी जानी चाहिए। ब्रोकरेज ने कहा, "ग्रामीण मांग के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय व्यापार में प्रोडक्ट की मांग को मेजर करते रहना चाहिए। डाबर इंडिया का शेयर 529 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है, ओसवाल फर्म ने इसके लिए 660 रुपये का लक्ष्य प्राइस रखा है।
More From GoodReturns

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications
