नई दिल्ली, जुलाई 25। 2022 में बीएसई सेंसेक्स में अब तक 5 फीसदी से अधिक की गिरावट के उलट बीएसई बैंक इंडेक्स में 2022 में अब तक 2 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई है। वहीं एक महीने की अवधि में सेंसेक्स के लगभग 5 फीसदी लाभ की तुलना में इसमें 9 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई है। ब्याज दरों में वृद्धि, रिटेल लोन में बढ़ोतरी और बेहतर क्रेडिट क्वालिटी से कई बैंकिंग कंपनियों ने इस वर्ष बेहतर प्रदर्शन किया है। इसीलिए बैंकिंग शेयर इस समय अच्छी कमाई करा सकते हैं। बता दें कि हम आपको यहां 2 ऐसे बैंक शेयरों की जानकारी देंगे, जो तगड़े रिटर्न के सहारे 3 लाख रु को 4 लाख रु बना सकते हैं।
32 फीसदी तक रिटर्न
हाल ही में, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही परिणामों के बाद ब्रोकरेज फर्म जियोजित और मोतीलाल ओसवाल ने इन दोनों बैंकों के स्टॉक को 32 फीसदी तक संभावित लाभ के लिए खरीदने की सलाह दी है। 32 फीसदी रिटर्न का मतलब है कि यदि 3 लाख रु निवेश किए जाएं तो करीब-करीब वो 4 लाख रु बन सकते हैं।
एचडीएफसी बैंक
एचडीएफसी बैंक 7.75 लाख करोड़ रुपये की मार्केट कैपिटल वाला एक प्राइवेट सेक्टर का लार्ज-कैप बैंक है। यह कॉर्पोरेट बैंकिंग और कस्टोडियल सेवाएं प्रदान करता है और ट्रेजरी और कैपिटल मार्केट में भी लगा हुआ है। इसके अलावा, यह जीडीआर और करेंसी बांड सहित प्रोजेक्ट एडवाइजरी सर्विसेज और कैपिटल मार्केट प्रोडक्ट्स ऑफर करता है।
कितनी दिया है रिटर्न
25 जुलाई, सोमवार को कंपनी का शेयर 1,395 रुपये पर खुला और आखिर में एनएसई पर 1,394 रुपये पर बंद हुआ। शुक्रवार को शेयर 1,392.50 रुपये पर बंद हुआ था। स्टॉक का 52-सप्ताह का निचला स्तर 1,271.60 रुपये है और 52-सप्ताह का उच्च स्तर 1,725 रुपये है। पिछले एक हफ्ते में इसके शेयर में 3.87%, जबकि पिछले 1 महीने में 2.78 फीसदी की तेजी आई। पिछले 1 साल में स्टॉक ने 2.83% का नेगेटिव रिटर्न दिया है। पिछले 5 वर्षों में यह 56.76 फीसदी उछला है।
कितना दे सकता है रिटर्न
इसके लिए टार्गेट प्राइस 1705 है। जबकि इस समय यह 1394 रु पर है। अगर ये टार्गेट प्राइस तक जाता है तो आपको आराम से 22.3 फीसदी रिटर्न दे सकता है। आगे जानिए दूसरे शेयर की डिटेल।
आईसीआईसीआई बैंक
दूसरा शेयर है आईसीआईसीआई बैंक, जो आज 800 रु बंद हुआ। जबकि इसके लिए टार्गेट 1050 रु है। यदि ये टार्गेट प्राइस तक जाता है तो आपको 31.25 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है। यही वो शेयर है जो आपके 3 लाख रु को करीब करीब 4 लाख रु बना सकता है। आईसीआईसीआई बैंक भारत में एचडीएफसी बैंक के बाद 5.57 लाख करोड़ रुपये की मार्केट कैपिटल के साथ निजी क्षेत्र का दूसरा सबसे बड़ा बैंक है। यह एक लार्ज कैप बैंकिंग स्टॉक है। ये बैंक रिटेल, एसएमई और कॉर्पोरेट ग्राहकों को वित्तीय उत्पादों और सेवाएं प्रदान करता है। बैंक के पास शाखाओं, एटीएम और अन्य टच-पॉइंट्स का एक बड़ा नेटवर्क है। इसके भी तिमाही नतीजे काफी शानदार रहे। इसके मुनाफे में 50 फीसदी की उछाल देखने को मिली।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
