नई दिल्ली, सितंबर 03। शेयर बाजार में निवेश के कई तरीके होते हैं। इनमें निवेशकों के बीच एक पसंदीदा तरीका है आईपीओ। आईपीओ कोई कंपनी तब लाती है, जब वे शुरुआत में स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होती है। आईपीओ में तगड़ा रिटर्न पाने की उम्मीद अधिक रहती है। बता दें कि अब टाटा समूह की एक और कंपनी आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। आपको टाटा ग्रुप की कंपनी के आईपीओ में निवेश करके पैसा बनाने का मौका मिलेगा। आगे जानिए किस कंपनी की आईपीओ लाने की तैयारी है।
टाटा प्ले का आईपीओ
टाटा ग्रुप का सेटेलाइट टीवी कारोबार संभालती है टाटा प्ले। अब टाटा प्ले का आईपीओ लाने की तैयारी चल रही है। सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार टाटा प्ले का आईपीओ लॉन्च होने की तैयारियां चल रही हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि सितंबर के आखिर तक कंपनी सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर जमा करा सकती है। ये आईपीओ लाने से पहले सेबी की मंजूरी प्राप्त करने के लिए एक आवेदन की तरह होता है।
पहले टाटा स्काई था नाम
पहले टाटा पहले का नाम था टाटा स्काई। इसी साल इसका नाम बदल कर टाटा प्ले किया गया है। मिंट की रिपोर्ट के अनुसार टाटा प्ले के आईपीओ पर पिछले साल काम शुरू कर दिया गया था। मगर फिर किसी कारण से योजना रुक गयी और तैयारियां पूरी नहीं हो सकीं। इसका कारण कंपनी की री-ब्रांडिंग थी, जिसमें इसका नाम बदला गया।
बाजार की स्थिति थी खराब
इस वर्ष के शुरुआती महीने शेयर बाजार के लिए अच्छे नहीं रहे थे। रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण हालात काफी खराब थे। बाजार मुश्किल दौर में था। इसलिए टाटा प्ले के आईपीओ को टाल दिया गया। मगर अब उम्मीद जताई जा रही है कि सितंबर के अंत तक सेबी के पास आवेदन कर दिया जाएगा।
कैसा रहेगा आईपीओ का फॉर्मेट
टाटा प्ले के आईपीओ में टेमासेक और टाटा कैपिटल कंपनी अपनी-अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचेंगी। जहां तक आईपीओ के आकार की बात है तो यह 30-40 करोड़ डॉलर के आस-पास रह सकता है। टाटा स्काई को 2004 में टाटा संस और नेटवर्क डिजिटल डिस्ट्रीब्यूशन सर्विसेज एफजेड-एलएलसी (एनडीडीएस) ने मिल कर शुरू किया था। इन कंपनियों के बीच 80:20 के जॉइंट वेंचर के रूप में टाटा प्ले की शुरुआत की गयी थी।
सबसे बड़ी डीटीएच सर्विस प्रोवाइडर
भारत में 33.23 फीसदी मार्केट शेयर के साथ टाटा प्ले सबसे बड़ी डीटीएच सर्विस प्रोवाइडर है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण के आंकड़ों के मुताबिक 31 मार्च तक देश में कुल डीटीएच ग्राहकों की संख्या 6.69 करोड़ थे। टाटा प्ले ने 2015 की शुरुआत से 4के सेट टॉप बॉक्स की सप्लाई के लिए फ्रांसीसी फर्म टेक्नीकलर के साथ एक समझौता किया है। यह वर्तमान में कुल 601 चैनल, 495 एसडी चैनल और 99 एचडी चैनल और सेवाओं के साथ-साथ कई अन्य ग्रॉस वैल्यू एडेड सर्विस प्रोवाइड करती है। 26 जनवरी 2022 को, टाटा स्काई को टाटा प्ले में रीब्रांडेड किया गया क्योंकि कंपनी ने 15 वर्षों के बाद 'स्काई' ब्रांड नाम को छोड़ने का फैसला किया। टाटा स्काई ने 2012 में भारत में पहली वीडियो ऑन डिमांड (वीओडी) सेवाओं को लॉन्च करने के लिए एरिक्सन के साथ भागीदारी की।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

महंगाई के आंकड़े आज: क्या आपकी EMI और निवेश पर पड़ेगा असर?

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications