नई दिल्ली, अप्रैल 27। शेयर बाजार में आज गिरावट दिख रही है। शेयर बाजार बीते 3 कारोबारी सत्रों से लगातार गिर रहा है। इस बीच कई धाकड़ शेयर भी खूब बिकवाली का सामना कर रहे हैं। मगर जैसा कि पहले देखा गया है कि शेयर बाजार गिरने के बाद संभलता है और फिर अच्छे शेयर जम कर मुनाफा कराते हैं। यहां हम आपको एक ऐसे ही शेयर की जानकारी देगे, जो फिलहाल गिर रहा है। मगर आगे ये शेयर आपको अच्छा रिटर्न दे सकता है।
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज
हम बात करने जा रहे हैं हिंडाल्को इंडस्ट्रीज की। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड एक भारतीय एल्यूमीनियम और तांबा निर्माण कंपनी है। ये आदित्य बिड़ला समूह की एक सहायक कंपनी है। इसका मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र, भारत में है। हिंडाल्को दुनिया की सबसे बड़ी एल्युमीनियम रोलिंग कंपनियों में से एक है और एशिया में दिग्गज एल्युमीनियम के सबसे बड़े उत्पादकों में से एक है।
कितने पर है शेयर
आज करीब 1 बजे हिंडाल्को का शेयर 3 फीसदी की गिरावट के साथ 480 रु के आस-पास है। बीते 5 दिनों में यह शेयर 10.5 फीसदी गिर चुका है। वहीं पिछले 1 महीने में यह 24 फीसदी कमजोर हो चुका है। मगर आगे इसके काफी ऊपर जाने की संभावना जताई गयी है। आगे जानते हैं कि हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का शेयर कितना फायदा करा सकता है।
700 रु तक जा सकता है शेयर
इसके लिए दो अलग-अलग ब्रोकरेज फर्मों ने दो अलग-अलग टार्गेट रखे हैं। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार एक्सिस सिक्योरिटीज ने हिंडाल्को इंडस्ट्रीज को 660 रु के टार्गेट के साथ खरीदने की सलाह दी थी। वहीं आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने इसे 700 रु के टार्गेट के साथ खरीदने को कहा था। यदि ये मौजूदा भाव यानी 480 रु से 700 रु तक जाता है तो निवेशकों को करीब 46 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
1 साल का रिटर्न
बता दें कि हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का शेयर बीते 1 साल में करीब 31 फीसदी रिटर्न दे चुका है। वहीं इसके 5 साल का रिटर्न 140 फीसदी रहा है। 1 जनवरी 1999 से यह 976.5 फीसदी रिटर्न दे चुका है। बता दें कि कंपनी की मार्केट कैपिटल 1.07 लाख करोड़ रु है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 636 रु और निचला स्तर 350.10 रु रहा है।
कंपनी के नतीजे
31-12-2021 को समाप्त तिमाही के लिए, कंपनी ने 50453.00 करोड़ रुपये की कुल आय दर्ज की, जो पिछली तिमाही की कुल आय 48063.00 करोड़ रुपये से 4.97% ऊपर रही। पिछले साल की इसी तिमाही की कुल आय 35281.00 करोड़ रुपये से यह 43.00 फीसदी ऊपर रही। दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 3672.00 करोड़ रु का रहा। एक बात शेयर बाजार मे निवेश करते समय हमेशा ध्यान रखें कि शेयर बाजार में निवेश करते समय आपको सब्र रखना चाहिए और विभिन्न फाइनेंशियल एसेट्स, जैसे इंडेक्स फंड के जरिए, अपने निवेश में डायवर्सिफिकेशन लाना चाहिए, जो लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न देते हैं। दूसरे शुरुआत में केवल बड़ी कंपनियों के शेयरों में निवेश करें। आपके लिए टॉप 200 कंपनियों में निवेश करना एक सुरक्षित ऑप्शन है। यह सुनिश्चित करेगा कि आप जंक स्टॉक में एंटर नहीं हुए हैं। यही शेयर आपके लिए सबसे अच्छे और सेफ रिटर्न सुनिश्चित करेंगे। इक्विटी मार्केट ने निवेशकों को लंबी अवधि में पैसा बनाने में मदद की है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications