नई दिल्ली, जुलाई 18। शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन 18 जुलाई को तेजी के साथ बंद हुआ। निफ्टी 16250 से ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। सेंसेक्स 760.37 अंक या 1.41% बढ़ कर 54,521.15 पर और निफ्टी 229.30 अंक या 1.43% ऊपर 16,278.50 पर बंद हुआ। आज लगभग 2296 शेयरों में तेजी आई, 1077 शेयरों में गिरावट आई और 158 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, बजाज फिनसर्व और टेक महिंद्रा निफ्टी के टॉप तेजी वाले शेयरों में रहे, जबकि ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, डॉ रेड्डीज लैबोरेट्रीज, एचडीएफसी बैंक, एमएंडएम और मारुति सुजुकी में गिरावट आई। सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए, जिनमें इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, पीएसयू बैंक, मेटल, पावर, ऑयल एंड गैस, बैंक, रियल्टी और कैपिटल गुड्स इंडेक्स में 1-3 फीसदी की तेजी आई। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1-1 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई। बता दें कि यदि आप शेयर बाजार में इस समय निवेश करना चाहते हैं तो 5 शेयर ऐसे हैं, जो आपको तगड़ा रिटर्न दे सकते हैं। जानते हैं उनके नाम।
माइंडट्री
अलग अलग ब्रोकरेज फर्म ने 5 शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है। इनमें माइंडट्री को ब्रोकरेज फर्म चोला वेल्थ ने खरीदने को कहा है। इसके लिए टारगेट प्राइस 3,970 रुपये का है। आज ये शेयर 2984 रु पर बंद हुआ है। इस तरह निवेशकों को माइंडट्री से प्रति शेयर 984 रुपये या करीब 33 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है। ये रिटर्न काफी बेहतर है।
एंजल वन
एंजल वन के लिए भी खरीदारी की सलाह है। इसके लिए प्रति शेयर टारगेट प्राइस 1750 रुपये का है। बता दें कि आज यह 1287.50 रु पर बंद हुआ। इस तरह, निवेशकों को इस शेयर से करीब 36 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है। इसके एक महीने का रिटर्न 17.38 फीसदी रहा है।
एशियन पेंट्स
एशियन पेंट्स के शेयर में भी खरीदारी की सलाह दी गयी है। एशियन पेंट्स के लिए टारगेट प्राइस 3,690 रुपये का है। पर आज यह 3010 रु के स्तर पर बंद हुआ। इस तरह निवेशकों को शेयर से करीब 18.5 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
टाटा मोटर्स
टाटा मोटर्स के शेयर में भी खरीदारी की सलाह दी गयी है। इसके लिए टार्गेट प्राइस 489 रु का है। जबकि आज टाटा मोटर्स का शेयर 450.50 रु पर बंद हुआ। इस तरह आपको टाटा मोटर्स के शेयर से करीब 11 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है। इसके 5 दिन का रिटर्न 3.89 फीसदी और 1 महीने का रिटर्न 17.72 फीसदी रहा है। हालांकि ये 6 महीनों में 13.5 फीसदी फिसला है। इसका 1 साल का रिटर्न 45.86 फीसदी रहा है।
एलएंडटी इंफोटेक
एलएंडटी इंफोटेक को अच्छे रिटर्न के लिए खरीदा जा सकता है। इसका टारगेट प्राइस 7,750 रुपये का है। जबकि आज यह 4221 रु पर बंद हुआ। ये शेयर 83.6 फीसदी तक कमाई करा सकता है। यदि आप इस शेयर को थोड़ी गिरावट पर खरीद सकें तो रिटर्न 100 फीसदी तक जा सकता है। इससे आपका पैसा डबल हो जाएगा। आज ये 6.20 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ। इसका 5 दिन का रिटर्न 5.58 फीसदी रहा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications