नई दिल्ली, मई 5। ब्याज दरों में वृद्धि शेयरों के लिए कहर पैदा कर रही है। पहले, आरबीआई ने दरों में बढ़ोतरी की, जिससे सेंसेक्स 1306 अंक नीचे चला गया और अब यूएस फेड ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। मगर फिर भी कुछ अच्छे शेयर टेंशन फ्री होकर खरीदे जा सकते हैं। एक ब्रोकिंग फर्म एमके ग्लोबल ने ऐसे ही 2 शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। आपको ये दो शेयर अच्छा रिटर्न दे सकते हैं।
एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स
एमके ग्लोबल ने एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स के लिए 100 रु का टार्गेट रखा है, जबकि ये इस समय 81.70 रु है। यानी आप इस कंपनी से प्रति शेयर या 21 फीसदी से अधिक रिटर्न हासिल कर सकते हैं। एमके ग्लोबल के अनुसार कंपनी के रिटेल पोर्टफोलियो में 81 अरब रुपये का अब तक का सबसे अधिक तिमाही लोन वितरण दर्ज किया गया है। माइक्रो लोन बुक में 38 अरब रुपये का अब तक का सबसे अधिक तिमाही लोन वितरण दर्ज किया गया है, जो कि 21% सालाना बढ़त है।
कंपनी के शेयर का रिटर्न
एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स एलएंडटी (लार्सन एंड टुब्रो) की सब्सिडरी कंपनी है। इसके शेयर का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। बीते 5 साल में यह 33.08 फीसदी से अधिक रिटर्न दे चुका है। वहीं इसके 1 साल का रिटर्न निगेटिव 4 फीसदी रहा है। 2022 में अब तक इसने 3.29 फीसदी रिटर्न दिया है। 6 महीनों में यह 6.63 फीसदी टूट चुका है।
कितनी है मार्केट कैपिटल
आज कंपनी का शेयर 0.65 रु या 0.80 फीसदी की तेजी के साथ 81.70 रु के स्तर पर बंद हुआ। इस स्तर पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 20,219.97 करोड़ रु है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 101.10 रु और निचला स्तर 58.50 रु रहा है। 12 अगस्त 2011 को लिस्ट होने के बाद से इसने केवल 75.51 फीसदी रिटर्न दिया है।
स्टार हेल्थ
दूसरा शेयर है स्टार हेल्थ। स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड एक भारतीय बहुराष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा कंपनी है जिसका मुख्यालय तमिलनाडु, चेन्नई में है। कंपनी स्वास्थ्य, व्यक्तिगत दुर्घटना और विदेशी यात्रा बीमा के साथ-साथ एजेंटों, ब्रोकरों और ऑनलाइन जैसे विभिन्न चैनलों के माध्यम से सेवाएं प्रदान करती है। स्टार हेल्थ भी प्रमुख रूप से विभिन्न बैंकों के साथ लंबे समय से संबंध रखने वाले बैंकएश्योरेंस में है।
कंपनी का शेयर कितना रिटर्न दे सकता है
एमके ग्लोबल ने एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स के लिए 945 रु का टार्गेट रखा है, जबकि ये इस समय 729 रु पर है। यानी ये आपको प्रति शेयर 116 रु या करीब 16 फीसदी रिटर्न दे सकती है। ये पिछले साल 10 दिसंबर 2021 को ही लिस्ट हुआ था। तब से इसने 19.61 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है। 2022 में अब तक यह करीब 6.5 फीसदी लुढ़का है। बीते 1 महीने में यह 3.19 फीसदी गिर चुका है। इसका आज तक सबसे ऊंचा स्तर 940.00 रु और निचला स्तर 583.60 रु रहा है। आज यह 1.32 फीसदी की मजबूती के साथ 729.00 रु पर बंद हुआ। स्टार हेल्थ की स्थापना 2006 में हुई थी। वर्तमान में पूरे भारत में स्टार हेल्थ के 12800+ कर्मचारी और 640+ शाखा कार्यालय हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications