
Tata Technologies जो टाटा ग्रुप की कंपनी है। यह कंपनी घरेलू मार्केट में लिस्ट होने की तैयारी कर रही है। टाटा टेक्नोलॉजी ने आईपीओ के माध्यम से पैसे को जुटाने के लिए सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) के पास ड्राफ्ट फाइल किया है। कंपनी का यह जो इश्यू होगा। यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल होगा। इसके साथ ही प्रमोटर्स और शेयरहोल्डर्स 9.57 करोड़ शेयरों की बिक्री करेंगे। इसके साथ ही टाटा ग्रुप की एक और कंपनी आईपीओ लाने को तैयार है। जो भी कंपनी पहले इश्यू लेकर आएगी, वह कंपनी का 18 वर्षो के बाद पहला आइपीओ होगा।
टाटा टेक आईपीओ की जानकारी
इस इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल का होगा। इस इश्यू के तहत टाटा मोटर्स 8.11 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री करेंगी। अल्फा टीसी होल्डिंग्स 97.2 लाख और टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड 1 अपने हिस्से के 48.6 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री करेंगी। टाटा मोटर्स की टाटा टेक में 74.69 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वही, अल्फा टीसी होल्डिंग्स की 7.26 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसके साथ ही टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड 1 की हिस्सेदारी 3.63 प्रतिशत है। इस इश्यू के लिए बोफा सिक्योरिटीज, जेएम फाइनेंशियल और सिटी ग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया लीड मैनेजर्स हैं।
इस कंपनी के बारे में जानकारी
अगर हम टाटा टेक की बात करते हैं, तो फिर यह इंडस्ट्रियल हैवी मशीनरी, ऑटो और एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज को प्रोडक्ट इंजीनियरिंग और डिजिटल सर्विस मुहैया कराती है। इस साथ ही यह कंपनी कनेक्टेड बिजनेस को आरएनडी, इंजीनियरिंग, एडुकेशन प्रोग्राम्स, डिजिटल एंटरप्राइज सॉल्यूशंस, वैल्यू-एडेड रीसेलिंग जैसी प्रोडक्ट्स और सर्विसेज मुहैया कराती है। इस कंपनी के कई देश के 18 डिलीवरी सेंटर्स में 11,000 से ज्यादा एंप्लॉयीज काम करते हैं।
इसको सर्वाधिक बिजनेस जगुआर लैंड रोवर और टाटा मोटर्स से ही मिलता है
अपने बिजनेस के लिए टाटा टेक मुख्य रूप से टाटा ग्रुप पर ही निर्भर है। टाटा टेक को सर्वाधिक बिजनेस जगुआर लैंड रोवर और टाटा मोटर्स से ही मिलता है और फाइनेंशियल ईयर 2020 से 46 प्रतिशत से यह आंकड़ा 2022 में 64 प्रतिशत पर पहुंच गया। अगर हम कंपनी की सेहत की बात करते है तो फिर इस कंपनी का अप्रैल-दिसंबर 2022 में 3011.79 करोड़ रु का रेवेन्यू हुआ और 407.47 करोड़ रु का नेट प्राफिट हुआ।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications