नई दिल्ली, जुलाई 27। छत्तीसगढ़ में हरेली के त्योहार की तैयारियां शुरु हो गई है। इस पर्व पर मुख्यमंत्री प्रदेश के लोगों को एक खास उपहार देने वाले हैं। प्रदेश में गोधन न्याय योजना के तहत गोबर पहले से खरीदी जा रही है और अब गौ मूत्र की खरीदी की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 28 जुलाई को दुर्ग जिले में गौमूत्र खरीद की शुरुआत करेंगे। मुख्यमंत्री 28 जुलाई को दुर्ग जिले के ग्राम करसा हरेली पर्व को मनाने जाएंगे।
मुख्यमंत्री के विधानसभा से होगी सुरुआत
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने विधानसभा क्षेत्र पाटन के ग्राम करसा से गोमुत्र खरीदने की कवायत करेंगे। मुख्यमंत्री गोधन न्याय योजना के विस्तार के रुप में गौमूत्र खरीदी की शुरुआत करेंगे। सरकार की सुचना के अनुसार सरकार प्रदेश भर के गौठानों में पशुपालकों से 4 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से गौ मूत्र की खरीदेगी। सरकार के मुताबिक गौठानों में होने वाली गो मुत्र की खरीदी से प्रदेश के पशुपालकों को आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी। गोधन योजना के तहत अब तक किसान गोबर का विक्रय कर रहे थे। अब गौमूत्र को भी बेचने से उनकी आय में बढ़ोत्तरी होगी।
राष्ट्रीय स्तर पर जाएगा संदेश
सरकरा की राष्ट्रीय स्तर पर मैसेज देने की तैयारी है। दो साल पहले जुलाई में हरेली पर्व के समय ही मुख्यमंत्री ने गोधन न्याय योजना की शुरूआत की थी। योजना के तहत गोबर खरीदी की शुरुआत भी पाटन विधानसभा से की गई थी। सरकार की इस योजना की चर्चा पूरे देश में खूब हुई थी। अब छत्तीसगढ़ सरकार पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम करसा से गोधन न्याय योजना के तहत गौ मूत्र की खरीदने की शुरुआत करने जा रही है। राष्ट्रीय स्तर पर संदेश पहुचाने के लिए खाद तैयारी की जा रही है।
56 गौठानो में होगी शुरुआ
भूपेश बघेल की छत्तीसगढ़ सरकार ने पिछले साल से ही गौमूत्र खरीदी की रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया था और अब इस साल इसकी व्यस्था बना ली गई है। पहले चरण में सरकार प्रदेश के 56 गौठानों में गो-मुत्र की खरीदी शुरू करेगी। प्रत्येक जिले में दो आत्मनिर्भर गौठानों में गौमूत्र खरीदा जाना शुरू किया जाएगा। 28 तारिख को होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसानों से खेती किसानी के विषय में बातचीत करेंगे। भूपेश बघेल पाटन ब्लॉक के गांव करसा में गौमूत्र खरीदी का शुभारंभ करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications