
Best Auto Shares to Invest : अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं या करने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल 2 जनवरी 2022 को पब्लिश की गयी अपनी हालिया ऑटो बिक्री रिपोर्ट में वेल्थ मैनेजमेंट फर्म केआर चोकसी ने 4 ऑटो शेयरों को खरीदारी के लिए चुना है। ऑटो सेक्टर के इन 4 शेयरों में 3 लार्ज-कैप और 1 मिड-कैप स्टॉक शामिल हैं। इन शेयरों ने पिछले कुछ सालों में अच्छा रिटर्न दिया है। यदि आप इन शेयरों में निवेश करना चाहते हैं तो जानिए आपको कितना रिटर्न मिल सकता है।
माारुति सुजुकी
ब्रोकरेज फर्म ने मारुति के स्टॉक के लिए 11,158 रुपये का टार्गेट प्राइस रखा है। मारुति का आज का रेट रहा 8387 रु। यानी अगर ये मौजूदा रेट से 11158 रु तक जाता है तो आपको 33 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। बीएसई पर इसने अपना 52 सप्ताह का उच्च स्तर 9,769 रुपये और 52 सप्ताह का निचला स्तर 6,536.55 रुपये दर्ज किया। इसकी मार्केट कैपिटल 2.53 लाख करोड़ रुपये है। ये एक लार्ज-कैप ऑटो सेक्टर का स्टॉक है। इसने एक साल में 9.96 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है।
टाटा मोटर्स
ब्रोकरेज फर्म ने टाटा मोटर्स के स्टॉक के लिए 572 रुपये का टार्गेट प्राइस रखा है। टाटा मोटर्स का आज का रेट रहा 394 रु। यानी अगर ये मौजूदा रेट से 572 रु तक जाता है तो आपको 45 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। बीएसई पर इसने अपना 52 सप्ताह का उच्च स्तर 528.50 रुपये और 52 सप्ताह का निचला स्तर 366.30 रुपये दर्ज किया। इसकी मार्केट कैपिटल 1.41 लाख करोड़ रुपये है। ये भी एक लार्ज-कैप ऑटो सेक्टर का स्टॉक है। इसने एक साल में 19.50 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है।
बजाज ऑटो
ब्रोकरेज फर्म ने बजाज ऑटो के स्टॉक के लिए 4483 रुपये का टार्गेट प्राइस रखा है। बजाज ऑटो का आज का रेट रहा 3604 रु। यानी अगर ये मौजूदा रेट से 4483 रु तक जाता है तो आपको 24.4 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। बीएसई पर इसने अपना 52 सप्ताह का उच्च स्तर 4,130.15 रुपये और 52 सप्ताह का निचला स्तर 3,125.80 रुपये दर्ज किया। इसकी मार्केट कैपिटल 1.02 लाख करोड़ रुपये है। ये भी एक लार्ज-कैप ऑटो सेक्टर का स्टॉक है। इसने एक साल में 9.56 फीसदी तक रिटर्न दिया है।
अशोक लेलैंड
ब्रोकरेज फर्म ने अशोक लेलैंड के स्टॉक के लिए 194 रुपये का टार्गेट प्राइस रखा है। अशोक लेलैंड का आज का रेट रहा 147 रु। यानी अगर ये मौजूदा रेट से 194 रु तक जाता है तो आपको 24 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। बीएसई पर इसने अपना 52 सप्ताह का उच्च स्तर 169.40 रुपये और 52 सप्ताह का निचला स्तर 93.20 रुपये दर्ज किया। इसकी मार्केट कैपिटल 43,161.07 लाख करोड़ रुपये है। ये एक मिड-कैप ऑटो सेक्टर का स्टॉक है। इसने एक साल में 15.34 फीसदी तक रिटर्न दिया है।
नोट : शेयरों को केआर चोकसी की ब्रोकरेज रिपोर्ट से चुना गया है। यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
