नई दिल्ली, सितंबर 16। एक और दिग्गज कंपनी का नाम जल्दी आईपीओ के बाजार में जुड़ सकता हैं। इस कंपनी का मैनकाइंड फार्मा हैं। जो मैनफोर्स कंडोम बनाती हैं। ये कंपनी अपना आईपीओ लाने की तैयारी कर रही हैं। इसके लिए इस कंपनी ने मार्केट रेगुलेटरी (सेबी) के पास मसौदा रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) डाक्यूमेंट्स दाखिल किया है।
बिक्री होगी 4 करोड़ शेयरों की
लाइव मिंट की खबर के अनुसार, कंपनी के प्रमोटरों और मौजूदा शेयरहोल्डर्स द्वारा आईपीओ में 4 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री की पेशकश शामिल होगी। इस कंपनी के प्रमोटर रमेश जुनेजा, शीतल अरोड़ा, रमेश जुनेजा फैमिली ट्रस्ट, राजीव जुनेजा, राजीव जुनेजा फैमिली ट्रस्ट और प्रेम शीतल फैमिली ट्रस्ट हैं।
आईपीओ 5,500 करोड़ रु का होगा
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस आईपीओ का साइज 5,500 करोड़ रु का होने की उम्मीद की जा रही हैं। ये आईपीओ घरेलू फार्मा कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता हैं।
इस कंपनी के बारे में जानिए
मैनकाइंड फार्मा को वर्ष 1991 में स्थापित किया गया था। ये देश एक प्रमुख दवा कंपनी में से एक हैं। ये कंपनी ब्रांडेड जेनेरिक दवाओं के अलावा, इस कंपनी के मुख्य ब्रांडो में मैनफोर्स कंडोम, में प्रेगा-न्यूज प्रेग्नेंसी टेस्टिंग किट, गैस-ओ-फास्ट आयुर्वेदिक एंटासिड वाली दवा शामिल हैं। इस कंपनी के पास 31 मार्च 2022 तक पूरे देश में 23 मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी है। जिसमें राजस्थान, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, सिक्किम और हिमाचल प्रदेश आदि राज्य शामिल हैं।
वित्तीय स्थिति कंपनी की
देश में परिचालन से इस कंपनी का रेवेन्यू की बात करें तो वित्तीय वर्ष 2020 में इस कंपनी का रेवेन्यू 5,788.8 करोड़ रु था। वित्तीय वर्ष 2021 में इस कंपनी का रेवेन्यू 6,028 करोड़ रु था और वित्तीय वर्ष 2022 में इस कंपनी का रेवेन्यू 7,594.7 करोड़ रु था। इस कंपनी का भारत के बाद मुख्य मार्केट श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश और संयुक्त राज्य अमेरिका हैं। कैपिटल इंटरनेशनल ने वर्ष 2015 में क्रिसकैपिटल से मैनकाइंड में 200 मिलियन डॉलर में 11 प्रतिशत हिस्सेदारी को खरीदी थी। क्रिसकैपिटल वर्ष 2018 में करीब 350 मिलियन डाॅलर में फिर से 10 प्रतिशत की हिस्सेदारी को खरीदी।
इस कंपनी की योजना
मैनकाइंड फार्मा ने इस वर्ष अप्रैल में मैनकाइंड एग्रीटेक प्राइवेट लिमिटेड लॉन्च करने की घोषणा की थी। कंपनी की ये घोषणा एग्रीटेक सेगमेंट प्रवेश करने के लिए की थी। और कंपनी ने कहा हैं कि वो आने वाले 2 से 3 वर्षो में 200 करोड़ रु का इन्वेस्ट करेगी। इस बीच मैनकाइंड फार्मा ने पैनासिया बायोटेक फार्मा के फॉर्मूलेशन ब्रांड्स का फरवरी 2022 में किया था। ये अधिग्रहण 1872 करोड़ रु में किया गया था। इस समझौते के मुताबिक, मैनकाइंड फार्मा के तरफ से कहा गया कि पैनेशिया की बिक्री और मार्केटिंग टीम को स्पेशल बिजनेस में लगी हुई हैं।
More From GoodReturns

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

4 अगस्त को सोने के दाम में गिरावट! क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?



Click it and Unblock the Notifications