Buy Shares on Diwali : पिछला एक साल घरेलू इक्विटी बाजार के लिए अच्छा नहीं रहा है। दिवाली 2021 के बाद से बेंचमार्क सेंसेक्स में 4 फीसदी की गिरावट आई है। ये उच्च मुद्रास्फीति, केंद्रीय बैंकों के सख्त रवैये और भू-राजनीतिक तनावों के कारण है। लेकिन जानकार अब भी आशावादी हैं और मौजूदा स्तरों पर खरीदारी के भरपूर अवसर देख रहे हैं। टेक्निकल फैक्टर्स के आधार पर सात मिडकैप शेयर ऐसे हैं, जिन्हें खरीदा जा सकता है। आगे जानिए इन शेयरों की डिटेल।
केपीआईटी टेक
जिन शेयरों की डिटेल हम देने जा रहे हैं, एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनके लिए टार्गेट जेपी फाइनेंशियल ने दिया है। इनमें पहला शेयर है केपीआईटी टेक, जो कि इस समय (करीब डेढ़ बजे) 664 रु पर है। इसके लिए टार्गेट 830 रु का है। यानी ये शेयर मौजूदा स्तर से 25 फीसदी रिटर्न दे सकता है। आगे जानिए बाकी शेयरों की डिटेल।
कंप्यूटर एज मैनेजमेंट सर्विसेज (सीएएमएस)
कंप्यूटर एज मैनेजमेंट सर्विसेज (सीएएमएस) एक म्यूचुअल फंड ट्रांसफर एजेंसी है। इस कंपनी का शेयर इस समय 2607 रु पर है। मगर इसके लिए टार्गेट 3300 रु पर है। यानी ये शेयर 26.6 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है। इस समय कंपनी की मार्केट कैपिटल 12,773.6 करोड़ रु है।
शेफ़लर इंडिया
शेफ़लर इंडिया का शेयर इस समय 3211 रु पर है। मगर इसके लिए टार्गेट 4045 रु पर है। यानी ये शेयर करीब 26 फीसदी रिटर्न तक दे सकता है। इस समय कंपनी की मार्केट कैपिटल 50,192.23 करोड़ रु है। जेएम फाइनेंशियल ने कहा है कि शैफलर इंडिया घरेलू कारोबार के लिए इलेक्ट्रिफिकेशन और हाइब्रिडाइजेशन ट्रेंड की एक प्रमुख लाभार्थी हो सकती है, क्योंकि भारत में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों में तेजी से डेवलपमेंट हो रहा है।
प्राज इंडस्ट्रीज
प्राज इंडस्ट्रीज का शेयर इस समय 439.5 रु पर है। मगर इसके लिए टार्गेट 550 रु पर है। यानी ये शेयर करीब 20 फीसदी रिटर्न तक दे सकता है। इस समय कंपनी की मार्केट कैपिटल 8,074 करोड़ रु है।
दीपक नाइट्रेट
दीपक नाइट्रेट का शेयर इस समय 2263 रु पर है। मगर इसके लिए टार्गेट 2730 रु पर है। यानी ये शेयर करीब 20.6 फीसदी रिटर्न तक दे सकता है। इस समय कंपनी की मार्केट कैपिटल 30,864.38 करोड़ रु है।
चोलामंडलम इंवेस्टमेंट एंड फाइनेंस
चोलामंडलम इंवेस्टमेंट एंड फाइनेंस का शेयर इस समय 738 रु पर है। मगर इसके लिए टार्गेट 950 रु पर है। यानी ये शेयर करीब 28.7 फीसदी रिटर्न तक दे सकता है। इस समय कंपनी की मार्केट कैपिटल 60,630.7 करोड़ रु है।
मेट्रो ब्रांड्स
मेट्रो ब्रांड्स का शेयर इस समय 922 रु पर है। मगर इसके लिए टार्गेट 1070 रु पर है। यानी ये शेयर करीब 16 फीसदी रिटर्न तक दे सकता है। इस समय कंपनी की मार्केट कैपिटल 25,033.4 करोड़ रु है। दक्षिण और पश्चिम भारत में मेट्रो की सबसे मजबूत ब्रांड इक्विटी है। इसके बाद इसकी मजबूत मौजूदगी उत्तर और पूर्व भारत में है। जेएम फाइनेंशियल के अनुसार अपने आक्रामक स्टोर एक्सपेंशन, ऑपरेश्नल एफिशिएंसी और नए और मौजूदा ब्रांडों के सफल पैमाने के कारण मेट्रो फुटवियर रिटेल सेगमेंट में सबसे अच्छी स्थिति में है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications