नई दिल्ली, मार्च 24। घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स, बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में हाल के दिनों में बिकवाली का दबाव देखा गया है। लेकिन कुछ पेनी स्टॉक निवेशकों को शानदार रिटर्न देने में कामयाब रहे हैं। पिछले 1 साल में कई पेनी शेयरों ने जोरदार प्रदर्शन किया है और अपने शेयरधारकों को 100% से अधिक रिटर्न दिया है। ये पेनी स्टॉक कम मार्केट कैपिटल के साथ उच्च जोखिम वाले होते हैं। लेकिन जीरो डेब्ट और ठोस वित्तीय प्रदर्शन का ट्रैक रिकॉर्ड रखते हैं। यदि आप पेनी स्टॉक में निवेश करना चाहते हैं तो हम आपको यहां 5 ऐसी कंपनियों की जानकारी देंगे, जिन पर कोई कर्ज नहीं है। असल में जिन शेयरों पर कोई कर्ज न हो उनके अच्छा प्रदर्शन करने की संभावना जताई जाती है। मगर ध्यान रहे कि शेयरों में खरीदारी करने या न करने का फैसला आपका होगा। यहां खरीदारी की सलाह नहीं दी जा रही।
बीएजी फिल्म्स एंड मीडिया लिमिटेड
ये एक मीडिया कंपनी है, जिसने पिछले 1 साल में सेंसेक्स को भारी अंतर से मात देते हुए अपने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है। कंपनी, जो स्टूडियो 24 का प्रबंधन करती है, जो टेलीविजन कार्यक्रमों के साथ-साथ राष्ट्रीय हिंदी समाचार चैनल न्यूज़ 24 को प्रॉड्यूस करता है, के शेयर ने 1 साल की अवधि में 159% की छलांग लगाई है। कंपनी की मार्केट कैपिटल इस समय 112.47 करोड़ रु है।
वर्चुअल ग्लोबल एजुकेशन
पिछले 1 साल में यह एजुकेशन स्टॉक 175% बढ़ गया है। वर्तमान में बीएसई पर शेयर की कीमत 1.76 रु पर है। यह एक शून्य ऋण कंपनी है, जो तकनीकी और वोकेश्नल शिक्षा प्रोवाइड करने में लगी हुई है। इसने 2021 की दिसंबर तिमाही में ठोस वित्तीय परिणाम पेश किए हैं, जिसमें पिछले वर्ष की समान अवधि में 0.03 करोड़ रु की तुलना में लाभ बढ़ कर 0.11 रु करोड़ हो गया है।
यामिनी इंवेस्टमेंट
ये एक वित्तीय निवेश फर्म है। इस पर भी शून्य डेब्ट है और ये एक पेनी स्टॉक है। आज शेयर करीब 5 फीसदी टूटा है। ये शेयर एक साल में 295.92 फीसदी उछला है। दिसंबर 2021 को समाप्त तीन महीनों की अवधि के लिए कंपनी ने पिछले वर्ष की इसी अवधि में 0.08 करोड़ रु के मुकाबले 0.25 करोड़ रु का लाभ दर्ज किया।
टोयम इंडस्ट्रीज़
स्पोर्ट्स प्रमोशन और मैनेजमेंट में लगी फर्म ने पिछले 1 साल में अपने शेयरधारकों को करीब 177 फीसदी रिटर्न दिया है। दिसंबर 2020 की तिमाही में में 0.06 करोड़ रु की तुलना में दिसंबर 2021 की तिमाही में इसका लाभ 0.18 करोड़ रु हो गया। हालांकि पिछले 5 दिनों में यह 14.18 फीसदी लुढ़का है।
रेंडर कॉर्प
1993 में स्थापित ये कंपनी निर्माण, वित्त, शेयर ब्रोकिंग और निवेश जैसी विभिन्न गतिविधियों में लगी हुई है। मुंबई स्थित रियल्टी कंपनी ने पिछले 6 महीनों में अपने शेयरधारकों को 89.25 रिटर्न दिया है। वैसे इसके 1 साल का रिटर्न निगेटिव रहा है। इसने वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही में 0.38 करोड़ रु का शुद्ध लाभ दर्ज किया है, जबकि एक साल पहले की इसी अवधि में 0.04 करोड़ रु का मुनाफा रहा था। इसकी शुद्ध बिक्री 2020 की दिसंबर तिमाही में 0.74 करोड़ रु से बढ़ कर 0.86 करोड़ रु हो गई।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications