
Shares to Invest : भारत में शेयर में निवेश करने वालों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। खास कर कोरोना काल में बहुत अधिक शेयर निवेशक बाजार में आ गये हैं। मगर शेयर निवेशक बनना इस बात की गारंटी नहीं है कि आप पैसा कमाएंगे ही। उसके लिए रिसर्च के बाद सही शेयर में सही समय पर पैसा लगाना अहम है। अगर आप ऐसे ही सुन-सुना कर या बिना खास रिसर्च के किसी शेयर में पैसा लगा देते हैं तो आपको नुकसान होने की संभावना अधिक रहेगी। पर यदि आप रिसर्च नहीं कर सकते तो ब्रोकरेज फर्म की सलाह पर ध्यान दे सकते हैं, जो रिसर्च के बाद ही किसी शेयर में खरीदारी की सलाह देते हैं। यहां हम आपको ऐसे ही 3 शेयरों की जानकारी देंगे जिन्हें एक ब्रोकरेज फर्म ने चुना है।
मोतीलाल ओसवाल ने चुने 3 शेयर
मोतीलाल ओसवाल ने निवेशकों को ग्रोथ की अच्छी संभावना वाले 3 शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। अगर आप इन शेयरों को अभी खरीदते हैं तो आपको 65 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है। ये स्टॉक हैं एंजेल वन, एरिस लाइफसाइंसेज और बैंक ऑफ इंडिया।
एंजल वन
मोतीलाल ओसवाल ने निवेशकों को एंजेल वन लिमिटेड को 2100 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। एंजेल वन का शेयर आज 1.93 फीसदी की गिरावट के साथ 1267.15 रु बंद हुआ। अगर आप इसी स्तर पर एंजेल वन का शेयर खरीदते हैं, तो आपको संभावित रूप से 65% रिटर्न मिल सकता है। स्टॉक का 52-सप्ताह का उच्च स्तर 2022.00 रुपये और 52-सप्ताह का निचला स्तर 1065.85 रुपये रहा है। ये एक स्मॉल कैप कंपनी है, जो सर्विस सेक्टर में काम करती है। पिछले 1 महीने में यह स्टॉक 11.18 फीसदी, पिछले 6 महीने में 1.51 फीसदी और पिछले 1 साल में 10.75 फीसदी की गिरावट आई है। इस कंपनी को 1996 में शुरू किया गया था।
एरिस लाइफसाइंसेज
ब्रोकरेज फर्म ने एरिस लाइफसाइंसेज को 780 रुपये प्रति शेयर के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदारी की रेटिंग दी है। कंपनी का शेयर आज 3.34 फीसदी की गिरावट के साथ 630 रुपये पर बंद हुआ। यदि आप इसी स्तर पर एरिस लाइफसाइंसेस खरीदते हैं, तो आपको करीब 24 फीसदी रिटर्न मिलने की संभावना है। कंपनी की मार्केट कैपिटल 8,604.13 करोड़ रुपए है। इसके 52-सप्ताह का उच्च स्तर 766.00 रुपये और 52-सप्ताह का निचला स्तर 600.50 रुपये है। फार्मा सेक्टर के स्टॉक ने पिछले 3 वर्षों में 24% रिटर्न दिया है, पिछले 1 साल में इस शेयर करीब 16% की गिरावट आई है। इस मिड कैप कंपनी को 2007 में शुरू किया गया था।
बैंक ऑफ इंडिया
मोतीलाल ओसवाल ने पब्लिक सेक्टर के बैंक बैंक ऑफ इंडिया को खरीदने की सलाह दी है। लेकिन इसके लिए कोई टार्गेट प्राइस नहीं दिया है। स्टॉक का मौजूदा रेट 89.40 रु है। आज ये 4.23 फीसदी की गिरावट के साथ इस स्तर पर बंद हुआ। बैंक की मार्केट कैपिटल 36,685.88 करोड़ रु है। इसके स्टॉक का 52-सप्ताह का उच्च स्तर 103.50 रुपये और 52-सप्ताह का निचला स्तर 40.40 रुपये रहा है।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

Bank Holidays: 26 और 28 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद, काम निपटाने के लिए देखें पूरी लिस्ट

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

वीकेंड पर SIP का पैसा कटेगा? म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए जरूरी अलर्ट और NAV के नियम

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Gold Rate Today: 22 अगस्त को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा भाव

Gold Rate Today: 23 अगस्त को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स



Click it and Unblock the Notifications