नई दिल्ली, जुलाई 31। भारत में किसानों की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। किसानों को ढेरों दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खास कर वे किसान जो परंपरागत तरीके से गेहूं आदि की सामान्य खेती करते हैं। मगर इसी भारत में कई किसान ऐसे भी हैं, जिन्होंने कुछ नया करने का सोचा और कामयाबी हासिल की। बहुत से किसान नयी चीजों या तकनीक के सहारे खेती से ही मालामाल बन रहे हैं। ऐसे ही एक किसान की कहानी हम यहां लेकर आए हैं, जो करोड़ों रु कमाने को तैयार है। अहम बात यह है कि इस किसान ने भी कुछ अलग सोचा और अपनी तकदीर बदलने की राह पर चल निकला।
चंदन से होगी कमाई
हम बात कर रहे हैं अलवर, राजस्थान के हाजीपुर डडीकर गांव के रहने वाले रूपराम किसान की। वे चंदन के पेड़ों की देखभाल कर रहे हैं। ये पेड़ कभी पौधे थे, जो रूपराम ने लगाए रूपराम ने इन पौधों को 5 साल पहले लगाया था और चंदन का पेड़ 10-11 साल में तैयार होता है। यानी 5-6 साल बाद रूपराम पर नोटों की बारिश होगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रूपराम की जमीन पर 10-20 नहीं बल्कि पूरे 250 चंदन के पेड़ हैं, जिनकी लंबाई 30-30 फीट है।
कितनी होगी कमाई
चंदन के इन पेड़ों की कीमत 1-2 साल 1-1.5 लाख रु होगी। यानी रूपराम सभी पेड़ों को काट कर बेचे तो उसे आराम से 2.5-3 करोड़ रु की कमाई होगी। अहम बात यह है कि रूपराम की सिर्फ आधा बीघा जमीन पर ही इतने पेड़ खड़े हैं। अगर इतनी जमीन पर कोई सामान्य फसल की जाए तो सालाना 20000 रु यानी 10 साल में सिर्फ 2 लाख रु की कमाई हो पाएगी। मगर रूपराम चंदन से इससे कहीं अधिक कमाई करेंगे।
कितनी थी पौधों की कीमत
चंदन के जो पेड़ 5-6 साल बाद तैयार होकर लाख डेढ़ लाख रु में बिकेंगे, उनके पौधे रूपराम ने सिर्फ 550 रु प्रति पौधा खर्च पर लगाए थे। उनके पेड़ फिलहाल 30 फीट ऊंचे हैं, मगर आने वाले सालों में ये और भी अधिक लंबे हो सकते हैं। साथ ही इनका साइज भी मोटा हो जाएगा। बता दें कि रूपराम को किसी परिचित ने चंदन के बारे में बताया था। रूपराम ने उस परिचित की बात मान ली।
चंदन की लकड़ी की कीमत
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार रूपराम के बेटे भी इन पेड़ों की वास्तविकता जानते हैं। चंदन के पेड़ की लकड़ी की कीमत इस समय करीब 506 हजार रुपए किलो है। चंदन के पेड़ की जड़ से एक खास तेल निकलता है। इस तेल का रेट इस समय 80 हजार रुपए प्रति लीटर तक है। इस तरह रूपराम आराम से एक-एक पेड़ से डेढ़ लाख रु तक कमा सकते हैं।
दूसरे भी लगा रहे चंदन के पेड़
चंदन की कीमत बहुत अधिक है। ये एक मुनाफे वाला पेड़ है। इसलिए आस-पास के इलाके में अब रूपराम के देखी-देखा और लोग भी चंदन के पेड़ लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यहां कि मिट्टी भी चंदन के लिए अच्छी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications