नई दिल्ली, मार्च 22। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव हमेशा रहता है। किसी भी छोटी सी खबर से बाजार गिर जाता है या किसी छोटी पॉजिटिव खबर से बाजार को सहारा मिल जाता है। इसीलिए जानकार शेयरों में फंडामेंटल के आधार पर निवेश की सलाह देते हैं। फंडामेंटल का मतलब है कि कंपनी के बेसिक मजबूत हों। कंपनी मुनाफा कमा रही हो और उसके फ्यूचर प्लान्स बेहतर हों। यदि आप फंडामेंटल देख कर शेयर खरीदते हैं तो हम यहां आपको 5 ऐसे ही शेयरों की जानकारी देंगे। इन शेयरों से भारी रिटर्न मिलने की उम्मीद है। इन शेयरों को ब्रोकरेज हाउस ने खरीदने की सलाह दी है। मजे की बात यह है कि इन 5 में से 4 शेयर कम मशहूर कंपनियां हैं। जानते हैं इन शेयरों के नाम।
क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड
एक्सिस सिक्योरिटीज ने क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड के शेयर में निवेश की सलाह दी है। इसका शेयर इस समय 803 रु के करीब है। मगर इसके लिए टार्गेट प्राइस 831 रुपये का है। यानी ये प्रति शेयर 31 रुपये की कमाई करा सकता है। ऐसे शेयर प्रतिशत के बजाय प्रति शेयर के मामले में बेहतर होते हैं। यानी आप जितने अधिक शेयर लेंगे, उतना अधिक मुनाफा होगा।
शोभा लिमिटेड
शोभा लिमिटेड भी एक कम मशहूर शेयर है। शोभा का शेयर इस समय 745 रु के आस पास है। मगर इसके लिए टार्गेट 902 रु का है। यानी ये शेयर आराम से मौजूदा स्तर से 21 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है। शोभा लिमिटेड एक भारतीय बहुराष्ट्रीय रियल एस्टेट डेवलपर है जिसका मुख्यालय बैंगलोर, भारत में है। इसकी स्थापना 1995 में की गयी थी।
डोडला डेयरी लिमिटेड
डोडला डेयरी लिमिटेड के शेयर में भी निवेश किया जा सकता है। इसे आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने खरीदने को कहा है। इस शेयर के लिए टार्गेट प्राइस 615 रुपये का है। जबकि इस समय ये 510 रु का है। यानी आराम से आपको 21 फीसदी से अधिक का रिटर्न मिल सकता है। ये शेयर 1 महीने में करीब 18 फीसदी और 5 दिन में 11.5 फीसदी रिटर्न दे चुका है।
केमप्लास्ट सनमार लिमिटेड
केमप्लास्ट सनमार लिमिटेड के शेयर को खरीदने की सलाह दी है आईआईएफएल ने। इसके लिए टार्गेट 990 रुपये का है। जबकि है ये इस समय 615.5 रु के आस पास। यानी आपको 61 फीसदी के करीब रिटर्न आराम से मिल सकता है। 1967 में शुरू की गयी केमप्लास्ट सनमार लिमिटेड चेन्नई, तमिलनाडु में स्थित एक केमिकल कंपनी है। इसके 52 हफ्तों का शिखर 826.00 रु और निचला स्तर 444.25 रु रहा है।
आईसीआईसीआई बैंक
आईसीआईसीआई बैंक के शेयर को ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने खरीदने को कहा है। इस समय ये 718 रु के आस पास है। मगर इसके लिए टार्गेट 970 रुपये का है। यानी ये मौजूदा भाव से 21 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है। इसकी मार्केट कैपिटल इस समय 4,98,576.94 करोड़ रु है। बैंक के पिछले 52 हफ्तों का शिखर 859.70 रु और निचला स्तर 531.00 रु रहा है। ध्यान रहे कि शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव रहता है। इसलिए यहां जोखिम भी अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले रिस्क को ध्यान में रखें। किसी शेयर की कोई गारंटी नहीं होती कि वे ऊपर जाएगा ही। ये टार्गेट प्राइस अनुमान और रिसर्च आधारित होते हैं।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications