घर की छत पर टमाटर-प्याज उगा कर कमाइए पैसा, जानिए कैसे करें शुरुआत

नयी दिल्ली। खेती शब्द सुनते ही आपके दिमाग में फसल, बड़े खेत और किसान की तस्वीर आ जाएगी। पर क्या आपके दिमाग में कभी छत पर सब्जियां उगाने की बात आई है? अगर नहीं तो समझ लीजिए आपको एक नया आइडिया मिलने वाला है, जो आपकी अच्छी कमाई करा सकता है। असल में खेतों में बड़े स्तर के अलावा छोटे स्तर पर भी कई चीजें उगाई जाती हैं। कुछ लोग घर के आंगन या पिछले हिस्से में सब्जियां और फल उगाते हैं। इन्हीं में एक तरीका है छत पर खेती करने का। लोग अक्सर शौकिया तौर पर ऐसे काम करते हैं। मगर यही शौक कमाई का भी जरिया है। हम यहां आपको बताएंगे छत पर आलू, टमाटर और प्याज जैसी सब्जियां उगाने का तरीका, जिससे आप अच्छा पैसा भी कमा सकते हैं।

विदेशी सब्जियां भी उगाई जा सकती हैं

विदेशी सब्जियां भी उगाई जा सकती हैं

न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार अजमेर के रहने वाले एक व्यक्ति ने घर की छत पर कई तरह की सब्जियां उगाना शुरू किया है। इनमें भारतीयों के अलावा विदेशी सब्जियां भी शामिल है। ये उनकी इनकम का भी सोर्स बन गया है। साथ ही उन्हें और उनके परिवार को ऑर्गेनिक सब्जियां खाने को मिल रही हैं, जो कई हेल्थ बेनेफिट देती हैं। वे इस छोटे कारोबार से अच्छा पैसा कमा रहे हैं।

कैसे होगी छत पर खेती

कैसे होगी छत पर खेती

छत पर सब्जियां हाइड्रोपोनिक खेती के जरिए उगाई जाती हैं, जो इजरायली तकनीक है। इस तकनीक में सब्जियां उगाने के लिए मिट्टी की जरूरत नहीं होती, बल्कि सिर्फ पानी से ही खेती हो सकती है। इस तरीके में खाद के बजाय सूखे नारियल के छिलके उपयोग में लाये जाते हैं। इन छिलकों का उपयोग कोकोपीट (नारियल की भूसी और खाद से तैयार की गई मिट्टी) की तरह किया जाता है और इसी में छोटे स्तर पर आप सब्जियां उगा सकते हैं।

क्या-क्या उगाया जा सकता है

क्या-क्या उगाया जा सकता है

आप इस तरीके से मेथी, पुदीना, बैंगन और पालक के साथ-साथ टमाटर, फूलगोभी, शिमला मिर्च और भिंडी उगा सकते हैं। इसके अलावा आपके पास देसी टमाटर और तोरी उगाने का भी विकल्प होगा। दूसरी बात बेशक मिट्टी की जगह इस तरीके में पानी का इस्तेमामल होता है, पर पानी की बर्बादी बिल्कुल नहीं होती। बल्कि अन्य खेती के तरीके मुकाबले इसमें केवल 10 फीसदी पानी ही लगेगा।

सरकार दे रही सहयोग

सरकार दे रही सहयोग

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार भी ऑर्गेनिक खेती को बढ़ाना चाहती है। इसके लिए सरकार तकनीकी और वित्तीय मदद भी दे रही है। लोगों की इस बात की जानकारी कम ही है कि आर्गेनिक खेती कैसे की जाए और इससे पैसा कैसे कमाया जाए। इन्हीं सवालों के जवाब देने के लिए सरकार की तरफ से जैविक खेती पोर्टल की शुरुआत की है, जिसका लिंक (https://www.jaivikkheti.in) हम आपको यहां देर हे हैं। आप यहां से इस तरह के सारे सवालों के जवाब हासिल कर सकते हैं।

पैसों की भी होगी मदद

पैसों की भी होगी मदद

गौरतलब है कि सरकार भी आर्गेनिक खेती का विस्तार करना चाहती है। इसके लिए परंपरागत कृषि विकास योजना भी शुरू की गई। इस योजना के तहत आपको प्रति हेक्टेयर 50 हजार रु बतौर आर्थिक सहायता मिल सकते हैं। परंपरागत खेती को आगे ले जाने के लिए 2015-16 से 2019-20 तक सरकार की तरफ से 1632 करोड़ रु का आवंटन हुआ है।

अच्छा है बिजनेस आइडिया

अच्छा है बिजनेस आइडिया

शौकिया तौर पर करने के साथ फ्यूचर में आप इस काम को फुल टाइम बिजनेस के रूप में चला सकते हैं। ऑर्गेनिक खेती अच्छे मुनाफे का सौदा है। इस बिजनेस में काफी कमाई है। विदेशों में इसका बहुत चलन है और लोग इससे खूब पैसा कमाते हैं। अमेरिका में ऑर्गेनिक खेती करने वाले हर साल करीब 35,187 डॉलर तक कमाते हैं।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+