नयी दिल्ली। पैसा कमाने के लिए तरह-तरह के पापड़ बेलने पड़ते हैं। मगर इसके बावजूद अक्सर लोग अपनी जरूरतों और सपनों को पूरा नहीं कर पाते। कड़ी मेहनत के बाद भी इच्छाएं अधूरी रह जाती है। नौकरी करने वाले भी कम कमाई की दुहाई देते हैं। मगर इसका एक हल है। वो ये कि आप साइड इनकम का कोई जरिया तलाश करें। पर दिक्कत ये है कि साइड इनकम के लिए एक्सट्रा मेहनत लगेगी। हालांकि कुछ ऐसे भी रास्ते हैं जिनसे आप एक्स्ट्रा इनकम हासिल कर सकते हैं और वो भी बिना एक्स्ट्रा मेहनत के। हम यहां आपको ऐसे 3 बेहतरीन तरीकों के बारे में बताएंगे, जिनसे आप बिना किसी अतिरिक्त मेहनत के अच्छा पैसा कमा सकते हैं।
ब्याज देने वाली योजनाएं
एक बात ध्यान रखिए कि बिना मेहनत साइड इनकम के लिए निवेश की एकमात्र रास्ता है। आप अच्छी जगह निवेश करें और कमाई करते रहें। हर महीने अपनी इनकम में से थोड़ा-थोड़ा निवेश करते रहें। आप ब्याज देने वाली स्कीमों में निवेश कर सकते हैं। बैंकों की तरफ ऐसी कई स्कीमें पेश की जाती हैं, जिनमें एफडी सबसे आम प्रोडक्ट है। इसके अलावा पोस्ट ऑफिस ढेर सारी निवेश योजनाएं पेश करता है, जिनमें आप अपनी सहूलियत के हिसाब से निवेश कर सकते हैं। दूसरी बात जो पैसा आप निवेश करेंगे उस पर तो ब्याज मिलता ही है, समय के साथ ब्याज पर भी ब्याज बढ़ता चला जाता है। इसके लिए आपको सिर्फ ध्यान देना है कि सबसे ऊंची ब्याज दर कहां मिल रही है। दिवाली के खास मौके पर आप ऐसे निवेश की शुरुआत कर सकते हैं।
शेयर मार्केट से कमाने का मौका
वैसे तो शेयर बाजार बहुत जोखिम वाला है। मगर शेयर बाजार अच्छा मुनाफा भी दे सकता है। डिजिटल जमाने में आप बैठे-बैठे शेयरों में खरीदारी-बिकवाली करके अच्छा पैसा बना सकते हैं। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि यहां केवल लंबी अवधि के लिए ही पैसा लगाना चाहिए। अगर शेयर बाजार में गिरावट आ भी जाए तो लंबे समय में इस गिरावट से शेयर बाजार उभर जाएगा। जैसा कि कोरोना संकट में हुआ। अहम चीज है सही शेयर चुनना। इसके लिए आप एक्सपर्ट्स, वित्तीय सलाहकार या ब्रोकिंग फर्म की मदद ले सकते हैं। अच्छे शेयर चुनने के लिए अपने स्तर पर भी रिसर्च की जा सकती है। सही शेयर हाथ में आ जाए तो आपकी संपत्ति बहुत जल्दी बढ़ सकती है।
म्यूचुअल फंड में जमा करें थोड़ा-थोड़ा पैसा
किसी ब्याज देने वाली स्कीम या शेयर बाजार में आपको ठीक-ठाक रकम लगानी पड़ सकती है। मगर म्यूचुअल फंड में ऐसी कोई टेंशन नहीं है। इसमें एसआईपी के जरिए आप हर महीने थोड़ा-थोड़ा निवेश कर सकते हैं। बता दें कि किसी म्यूचुअल फंड स्कीम में गया पैसा (कुछ हिस्सा) भी शेयर बाजार में निवेश किया जाता है, मगर ये पैसा एक्सपर्ट्स और जानकार पूरी रिसर्च के आधार पर लगाते हैं। इससे जोखिम कम और मुनाफे की गारंटी बढ़ जाती है। अक्सर एक्सपर्ट्स कहते हैं कि म्यूचुअल फंड में लंबे समय तक निवेश के लिए जल्दी निवेश शुरू करना चाहिए। जितना जल्दी निवेश शुरू किया जाए लंबी अवधि में म्यूचुअल फंड में उतना ही ज्यादा फायदा मिलता है।
More From GoodReturns

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना



Click it and Unblock the Notifications