नई दिल्ली, अगस्त 24। आम के आम गुठलियों के दाम। ये कहावत उन लोगों पर फिट बैठती है जो ऐसा बिजनेस करते हैं जो उनका शौक हो। इससे उनका शौक भी पूरा होता है और कमाई भी। ऐसे बिजनेसों में शामिल है बागवानी। अकसर लोग गांवों में बागवानी करते हैं, जिससे उन्हें पसंदीदा काम करने का मिलता है और मोटी कमाई भी होती है। मगर क्या आप जानते हैं कि बागवानी पर सरकारी सब्सिडी के रूप में एक और बड़ा फायदा मिलता है। जी हां बागवानी करने वाले किसानों को सरकार मोटी सब्सिडी देती है। यहां हम आपको सब्सिडी की पूरी डिटेल देंगे।
कितनी मिलेगी सब्सिडी
बागवानी पर सब्सिडी के लिए एक सरकारी योजना है। ये है राष्ट्रीय बागवानी मिशन। 2005-06 में भारत सरकार ने राष्ट्रीय बागवानी मिशन की शुरुआत की थी। हरियाणा सरकार राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत फलों, फूलों और सब्जियों के उत्पादन पर 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दे रही है। इससे किसानों की दिलचस्पी उन फसलों की तरफ बढ़ रही है, जिनकी बागवानी होती।
नयी चीजें उगा रहे किसान
सब्सिडी की मदद से किसान आम तौर पर उगाई जाने वाली फसलों के अलावा अमरूद, आम और अनार जैसी बागवानी फसलों पर ध्यान दे रहे हैं। इन फलों के बगीचे लगाए जा रहे हैं, जो किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी का कारण बन रही है। हरियाणा सरकार का उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाना है। साथ ही ये पर्यावरण को बेहतर बनाना चाहती है। इसीलिए अधिक पौधे लगाने के लिए किसानों को बागवानी के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
कम खर्च ज्यादा मुनाफा
हरियाणा सरकार की तरफ से किसानों को फलदार पेड़ों का बाग लगाने पर सब्सिडी मिल रही है। राज्य सरकार के मुताबिक परंपरागत चीजों को छोड़ कर किसान यदि बागवानी फसलों की खेती करें तो उनकी इनकम बढ़ेगी। सरकार का कहना है कि इसमें मेहनत और खर्च भी कम होता है, जबकि इनकम आम तौर पर उगाई जाने वाली फसलों की तुलना में अधिक होता है।
इन फसलों पर मिलेगी सब्सिडी
आपको बता दें कि हरियाणा सरकार अमरूद पर प्रति हैक्टेयर 11,502 रु और 15495 रु, अनार पर 15,रु, आंवले पर 15,000 रु और नींबू पर 12,002 रु की सब्सिडी दे रही है। सब्सिडी योजना के तहत किसानों 10 एकड़ तक भूमि पर बाग लगाने की अनुमति है। यदि आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको जिला बागवानी कार्यालय में संपर्क करना होगा।
इन किसानों को भी मिल सकता है फायदा
वित्तीय वर्ष 2020-21 में जिन किसानों ने बागवानी विकास मिशन के तहत बाग लगाए हैं, उन्हें सब्सिडी मिल सकती है। वे भी सब्सिडी के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय नेशनल हार्टिकल्चर बोर्ड की तरफ से वेरिफाई हुआ नर्सरी के बिल की रिपोर्ट की जरूरत होगी। आप बाग लगाने के लिए पौधे डायरेक्ट नेशनल होर्टीकल्चर बोर्ड के साथ रजिस्टर्ड नर्सरी से खरीद सकते हैं। बागवानी में अच्छी बात यह है कि इसमें ड्रीप सिस्टम से सिंचाई की जा सकती है। ये काफी सस्ती होती है। इतना ही नहीं इस सिंचाई सिस्टम पर आपको 100 फीसदी सब्सिडी भी मिल सकती है।


Click it and Unblock the Notifications