E-Shram card: ई-श्रम कार्ड की शुरूआत सरकार ने 2022 के यूपी इलेक्शन से ठिक पहले की थी। जिन लोगों ने ई-श्रम कार्ड बनवाया है उनके लिए काम की खबर है। ई-श्रम कार्ड (E-Shram) के माध्मस से सरकार असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को भरण-पोषण के लिए भत्ता मुहैया काराती है। सरकार की इस खास योजना का लाभ रेहड़ी-पटरी वाले, रिक्शा और ठेला चालक, नाई, धोबी, दर्जी, मोची, फल, सब्जी बेचने वाले लोग उठा सकते हैं। कार्ड धारकों के खाते में सरकार हर महीने 500 रुपये भेजने का प्रावधान करती है। सरकार क अनुसार श्रमिकों को अभी तक 1000 रुपए भेजे जा चुके हैं।

सरकार ट्रांसफर कर रही है 1000 रुपए
खबरों के मुताबिक यूपी सरकार ने ई-श्रम कार्ड के तहत लाभान्वित श्रमिकों का पूरा आकड़ा जारी कर दिया है। सरकार के अनुसार पहली किस्त के लिए 2 करोड़ से अधिक लोग इलिजिबल हैं। इन लोगों के खाते में 1000 रुपए से अधिक भेजें जा चुके हैं। सरकारी सुत्रों के अनुसार जल्द ही ई-श्रम कार्ड धारकों को अगली 500 रुपये की किस्त जारी की जाने वाली है। श्रमिकों को यह पैसा डायरेक्ट उनके बैंक अकाउंट में दिया जाता है। अगर आप ई-श्रम कार्ड धारक हैं और आपका पैसा नहीं आया है तो आप इसका स्टेटस चेक कर सकते हैं।
बीमा कवर भी मिलता है
ई-श्रम कार्ड रखने वाले श्रमिकों को 2 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा कवर मिलता है। खबरों की माने तो ई-श्रम धारकों को आने वाले समय में पेंशन देने की तैयारी भी की जा रही है। कार्ड में गर्भवती महिलाओं को भरण पोषण हेतु सहायता राशि भी देने की बात है। श्रमिकों को घर बनवाने के सहायता के साथ साथ सरकार बच्चों की शिक्षा पर भी ध्यान देगी।

इस तरह चेक करें पेमेंट का स्टेटस
ई-श्रम पोर्टल (e-Shram Portal) के माध्यम से भत्ते का स्टेटस आसानी से चेक किया जा सकता है। इसको चेक करने के 5 तरीके हैं। अपने खाते से लिकं मोबाइल नंबर का मैसेज बॉक्स अच्छे तरीके से चेक करें। यदि आपका मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो डाकघर या अपने बैंक से इसकी जानकारी कर सकते हैं। पासबुक की एंट्री करवा कर भी पेंमेंट की जानकारी ले सकेंगे। आप अपने बैंक खाते का स्टेटस ऑनलाइन चेक करके भी पैसो की स्थिति जान सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications