नई दिल्ली, अगस्त 26। केंद्र सरकार ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का डेटाबेस मेंटेन करने के लिए ई-श्रम पोर्टल लॉन्च किया है। इसी सप्ताह ई-श्रम पोर्टल का लोगो केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने पेश किया था। ई-श्रम पोर्टल देश के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का डेटाबेस मेंटेन करेगा। केंद्र सरकार के अनुसार श्रमिक अपने संबंधित आधार कार्ड नंबर और बैंक खाते की डिटेल की मदद से पोर्टल के लॉन्च होने के कुछ समय बाद ही इस पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। श्रमिकों को बाकी जरूरी जानकारी (जैसे जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, गृहनगर और सोशल कैटेगरी) भी दर्ज करनी होगी। यादव ने कहा था कि असंगठित श्रमिकों की पहचान एक बहुत ही आवश्यक कदम था और ये पोर्टल हमारे राष्ट्र निर्माताओं का राष्ट्रीय डेटाबेस होगा।
38 करोड़ श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन
केंद्रीय श्रम मंत्रालय का टार्गेट नये पोर्टल से 38 करोड़ असंगठित कामगारों का रजिस्ट्रेशन करना है, जिसमें कंस्ट्रक्शन मजदूर, प्रवासी कामगार, रेहड़ी-पटरी वाले और घरेलू कामगार शामिल हैं। एक राष्ट्रीय टोल फ्री नंबर (14434) भी शुरू किया जाएगा, जो खुद का रजिस्ट्रेशन कराने वाले श्रमिकों के प्रश्नों के जवाब, उनकी सहायता और समाधान के लिए होगा।
मिलेगा ई-श्रम कार्ड
ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर हुए श्रमिकों को एक ई-श्रम कार्ड दिया जाएगा जिस पर 12 अंकों का यूनीक नंबर होगा। इस कदम के पीछे का मकसद केंद्र सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का एकीकरण करना है। श्रमिकों की डिटेल राज्य सरकार और विभागों द्वारा भी साझा की जाएगी। असंगठित क्षेत्र के श्रमिक आज ही से इस पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन शुरू कर सकते हैं।
मिलेंगे कई फायदे
भारत सरकार असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और मजदूरों के लाभ के लिए कई योजनाएं चलाती है, लेकिन जानकारी की कमी के चलते ऐसे लोग कल्याणकारी योजनाओं और के लिए आवेदन के अवसर से चूक जाते हैं। ई-श्रम कार्ड ऐसी योजनाओं में काम आएगा। श्रमिकों को कुछ बड़े लाभ मिलेंगे, जिनमें भीम योजना के तहत बीमा कवर, 1 साल के लिए प्रीमियम की माफी, वित्तीय सहायता और सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत बेनेफिट शामिल हैं।
कैसे करें रजिस्टर
जो आवेदक ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ करीबी सीएससी केंद्र पर जा सकते हैं। सबसे पहले ई-श्रम आधिकारिक वेबसाइट (https://register.eshram.gov.in/#/user/self) पर जाएं और यहां अपना आधार कार्ड नंबर और कैप्चा कोड भरें। अब सेंड ओटीपी पर क्लिक करें, जिससे आधार कार्ड के साथ पंजीकृत आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
ये है बाकी प्रोसेस
ओटीपी दर्ज करने के बाद एक आवेदन फॉर्म खुल जाएगा, जिसमें आधार के अनुसार नाम, एडरेस, शिक्षा, व्यवसाय और कौशल, बैंक डिटेल, प्रीव्यू / सेल्फ डिक्लेयेरेशन जैसी डिटेल भरनी होगी। फॉर्म भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। फिर आपका ई श्रम कार्ड जारी कर दिया जाएगा। आप अपना यूएएन ईश्रम कार्ड डाउनलोड करने के लिए डाउनलोड बटन पर क्लिक करें। इस पोर्टल पर श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन के लिए सरकार का प्लान पूरे देश में जागरूकता अभियान चलाने का है। ये अभियान उन लोगों के लिए काफी मददगार होगा, जो इस तरह की जानकारी से वंचित रह जाते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications